{"_id":"5ec2cf5ad683c240597bf58e","slug":"trama-center-full-arto-will-be-new-covid-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रामा सेंटर फुल, अब नए एआरटीओ ऑफिस में होगा कोरोना मरीजाें का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रामा सेंटर फुल, अब नए एआरटीओ ऑफिस में होगा कोरोना मरीजाें का इलाज
Mon, 18 May 2020 11:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 18 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
मुंबई के अस्पताल में भर्ती एक पत्रकार का उपचार करता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट रोड पर स्थित ट्रामा सेंटर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब नए एआरटीओ कार्यालय में सौ बेड का नया कोविड लेवल वन हास्पिटल तैयार किया गया है। अब कोरोना के मरीजों को यहीं भर्ती कर इलाज किया जाएगा। इस अस्पताल में सौ बेड की व्यवस्था की गई है।
महामारी कोरोना वायरस से संक्रामित लोगों को पहले प्रयागराज के कोटवा बनी में तैयार लेवल वन अस्पताल में भर्ती किया जा रहा था। अस्पताल फुल होने के बाद प्रतापगढ़ के पूरेकेशव राय स्थित ट्रामा सेंटर मे बने कोविड-19 लेवल वन अस्पताल में मरीजों को रखा जा रहा था। एक ही दिन में जिले में बीस के करीब मरीज मिलने और कौशाम्बी और फतेहपुर के मरीजों को रखे जाने के कारण यह अस्पताल भी फुल हो गया है।
अब जिला प्रशासन ने गड़वारा सुकुलपुर स्थित नवनिर्मित एआरटीओ आफिस को 100 बेड का नया अस्पताल बनाया है। अब कोरोना के मरीजों को यहीं रखकर इलाज किया जाएगा। सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि एआरटीओ आफिस को 100 बेड का अस्पताल बना दिया गया है। वर्तमान समय में ट्रामा सेंटर गायघाट में 27 मरीज रखे गए हैं। इनमें 22 प्रतापगढ़ के हैं, जबकि चार कौशाम्बी और एक मरीज फतेहपुर का है।