फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Train speeds were slowed, and passengers had to wait for hours.

Pratapgarh News: ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Train speeds were slowed, and passengers had to wait for hours.
मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन से होकर गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान में काफी विलंब दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह से ही ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग धूप और ठंड के बीच प्लेटफाॅर्म पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते दिखे। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल पौन घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक घंटे देर से जंक्शन पर पहुंची। धनबाद स्पेशल एक घंटे, वाराणसी-दिल्ली स्पेशल सवा घंटे की विलंब से जंक्शन पर पहुंची। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों को समय पर चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अन्य मार्गों पर चल रहे मेंटेनेंस कार्य और सिग्नलिंग की समस्याओं के कारण संचालन प्रभावित हो रहा है। इधर यात्रियों ने बताया कि बार-बार ट्रेनों के लेट होने से उनकी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। कई यात्रियों को ट्रेन आने में विलंब के चलते बस से सफर करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed