{"_id":"d4850f8434bb719c4610226ea858d351","slug":"train-delay-by-fog-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ निरस्त, काउंटर पर रही मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ निरस्त, काउंटर पर रही मारामारी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 03 Jan 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अत्यधिक विलम्ब के चलते नई दिल्ली से वाराणसी चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रही। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। लोगों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। टिकट के रिफंड के लिए काउंटर पर मारामारी रही। ट्रेन की स्थिति जानने के लिए इंक्वायरी काउंटर पर लोगों की भीड़ जमा रही। पुल पर शेड न होने से यात्रियों को भीगते हुए ट्रेन पकड़नी पड़ी।
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रद्द होने से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जनरल कोच में घुसे यात्री सीट के लिए मारामारी पर अमादा हो गए। हर किसी को सीट चाहिए थी। ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को बारिश से काफी दिक्कतें आई। पुल से प्लेटफार्म पर जाते समय उनको भीगना पड़ा। पूरब दिशा में बने पुल पर शेड न होने से लोगों का सामान भी भीग गया। बारिश के चलते प्लेटफार्म एक पूरी तरह से गीला हो गया था। इससे यात्रियों को फिसलन की समस्या से भी जूझना पड़ा।