{"_id":"5fd0fe418ebc3e3ba47b520f","slug":"traffic-uncontrolled-in-sahalag-system-showing-carelessness","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहालग में ट्रैफिक बेकाबू, सिस्टम दिखा बेफिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहालग में ट्रैफिक बेकाबू, सिस्टम दिखा बेफिक्र
Wed, 09 Dec 2020 10:11 PM IST
विनोद सिंह
Pratapgarh
Pratapgarh
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarh
वैवाहिक आयोजनों ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। मंगलवार रात में हाईवे पर निकलने वाली बरात और उनमें डांस करने वालों के कारण घंटों जाम की स्थिति बनी रही। बुधवार को भी दिन भर बाजारों व सड़कों पर लोग भीषण जाम से हलाकान होते रहे। वाहनों की लंबी कतार के बीच पैदल चलना भी मुश्किल रहा। मगर यातायात के भारी दबाव के बावजूद ट्रैफिक पुलिस बेफिक्र दिखी।
विज्ञापन
सहालग की वजह से शहर में खरीदारी को लेकर रोज बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिले भर से लोग शादी की तैयारी के लिए खरीदारी करने आ रहे है। जिससे सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार की रात प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर निकली बारात में शामिल बरातियों के डांस के कारण आधी रात के बाद भी हाईवे पर जाम लगा रहा। आड़े- तिरछे वाहनों की वजह से वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन