{"_id":"34903c490b1d7aa9f1039d1134b6c76e","slug":"traffic-problem-in-pratapgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी का काफिला जाम में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी का काफिला जाम में फंसा
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी का काफिला चिलबिला सई पुल के करीब जाम में फंस गया। इससे डीएम बिफर गए। इन्होंने टीएसआई को जमकर फटकार लगाई। साथ ही भारी वाहनों के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।
हुआ यूं कि शनिवार दोपहर जिलाधिकारी चिलबिला की ओर से शहर लौट रहे थे। सई पुल के पहले हाईवे की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इससे पुल के आसपास जाम लगा था। जाम में जिलाधिकारी का वाहन भी फंस गया।
सुरक्षाकर्मियों ने जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इससे तिलमिलाए जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहाकि जब वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी है तो दिन में भारी वाहन बीच शहर से कैसे निकल रहे हैं। डीएम के तेवर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। यातायात प्रभारी और शहर कोतवाल बलिराम मिश्र समेत कई चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जाम हटवाकर डीएम का वाहन निकलवाया। इस दौरान मरीजों को अस्पताल लेकर जा रही एक एंबुलेंस जाम में फंस गई। जाम की समस्या को देखते हुए डीएम ने तत्काल दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही भुपियामऊ, भंगवा चुंगी, मकंद्रूगंज और चिलबिला चौकी के पुलिसकर्मी भारी वाहनों की रोकथाम में लग गए। जिलाधिकारी के आदेश के बाद अब प्रात: नौ बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहन भंगवा चुंगी से सदर बाजार की ओर नहीं जा सकेंगे।
जिलाधिकारी के आदेश के बाद भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक से हड़कंप मच गया। ट्रक आपरेटर्स यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह समर्थकों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे। सीओ सिटी से वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की जानकारी ली। इन्होंने चेताया कि यदि भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक नहीं हटी तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।