फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Traffic on dilapidated roads, electricity supply with the help of bamboo poles

Pratapgarh News: जर्जर सड़कों से आवागमन, बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Traffic on dilapidated roads, electricity supply with the help of bamboo poles
शहर के अचलपुर वार्ड में गंदगी का अंबार लगा है। नियमित साफ-सफाई न होने के कारण गंदगी से उठ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मरम्मत के अभाव में सड़कें जर्जर हो गई हैं। वार्ड में बिजली के खंभे न लगाए जाने पर बांस-बल्ले के सहारे आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के अचलपुर वार्ड की आबादी करीब चार हजार है। प्रमुख मार्ग होने के कारण पट्टी, रखहा के रास्ते लोग अचलपुर होते हुए शहर पहुंचते हैं।
वार्ड में महाविद्यालय व प्राथमिक विद्यालय भी स्थित हैं। सैंकड़ों विद्यार्थियों का हर दिन आवागमन होता है। जर्जर सड़क से आवागमन में लोगों को खतरा रहता है। साथ ही वार्ड के अलग-अलग मोहल्लों में कचरे का ढेर जमा है। नालियां चोक हैं।
विज्ञापन

जल निकासी नहीं होने से पानी सड़क पर फैला है। वहीं, पड़ाव मैदान से अचलपुर जाने वाले रास्ते में बने रेलवे अंडरपास में बारिश में जलभराव होने से आवागमन बाधित हो जाता है। कई बार अंडरपास के जलभराव में स्कूल वाहन फंस चुके हैं। जिसे पुलिस की मदद से निकला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले वार्डवासी
0 वार्ड में नियमित साफ-सफाई न होने से गंदगी फैली हुई। नालियां भी क्षतिग्रस्त हैं। जिस कारण जल निकासी में परेशानी होती है। सड़क पर गंदा पानी फैला रहता है। कई जगहों पर नालियां जाम हैं।
रोहित सिंह
0 सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में दिक्कत होती है। बारिश के दिनों में रेलवे अंडरपास में जलभराव होने पर ग्रामीण मार्गों से होकर आवागमन करना पड़ता है। जिस वजह से परेशानी होती है।

सोनू शर्मा
वर्जन--
रेलवे अंडरपास का कार्य नगर पालिका का नहीं है। वार्ड की सड़कों और नालियों की मरम्मत कराई जाएगी। नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। - राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed