Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Traders raised the issue of parking and traffic congestion

Pratapgarh News: व्यापारियों ने पार्किंग और जाम का उठाया मुद्दा

Thu, 12 Nov 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 12 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Traders raised the issue of parking and traffic congestion
अ​खिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता। संवाद
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक में व्यापारियों ने पार्किंग स्थल न होने और जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जेल रोड स्थित निजी प्रतिष्ठान में बैठक हुई। व्यापारियों ने शहर में पार्किंग, जाम की समस्या से निजात दिलाने और राजमार्ग पर अधूरे पड़े नालों का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन समस्याओं के चलते आम लोगों के साथ ही व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है।

जिला महामंत्री अर्पित खंडेलवाल ने पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं कराने पर डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी दीपक भूकर का आभार जताया। उन्होंने प्रशासन से शहर की अन्य समस्याओं के समाधान की भी अपेक्षा की। बैठक में एसके मखीजा, राहुल गुप्ता, मनोज केसरवानी, बृजेश केसरवानी, जवाहर लाल उमरवैश्य, राहुल खत्री, आदर्श श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed