{"_id":"6ac2b5ff7a901dbc860a6d44","slug":"traders-expressed-their-outrage-over-a-womans-death-by-keeping-their-shops-closed-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-179280-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: महिला की मौत पर व्यापारियों ने दुकान बंद कर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: महिला की मौत पर व्यापारियों ने दुकान बंद कर जताया आक्रोश
विज्ञापन
मामूली विवाद में हुई मारपीट में घायल महिला की मौत से नाराज हीरागंज के व्यापारियों ने दुकान बंद रखी। ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देख हीरागंज बाजार में पुलिस फोर्स तैनात की गई। वहीं, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हीरागंज निवासी रीता केसरवानी के घर पर 22 सितंबर को पड़ोसी की बकरियां आ गई। वह बकरियों को घर से दूर भगाने लगी। पड़ोसी ने नाराजगी जताते हुए महिला पर लाठी, डंडे से हमला कर दिया। घायल महिला को सीएचसी से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में 12 दिन चले उपचार के बाद महिला की शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
वहीं, घटना से नाराज व्यापारियों ने करीब दो घंटे तक दुकानें बंद रखी। सूचना पर पुलिस फोर्स हीरागंज बाजार में तैनात कर दी गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए दो घंटे तक दुकानें बंद की गई थी। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि घटना के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
रविवार को तीन आरोपियों सियालाल, शिवमूरत व अर्जुन उर्फ कल्लू को नई बाजार से गिरफ्तार किया गया है।