फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Traders caught three women stealing saris, handed them over to the police

Pratapgarh News: व्यापारियों ने साड़ी चुराने वाली तीन महिलाओं को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

Sun, 30 Jul 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 30 Jul 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Traders caught three women stealing saris, handed them over to the police
व्यापारियों ने शनिवार को साड़ी चुराकर भागने की आरोपी तीन महिलाओं को बीच बाजार पकड़ लिया। बचाव में महिलाओं ने व्यापारियों से अभद्रता की, लेकिन लोगों के घेरे से निकल नहीं पाईं। तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई तो वहां एक आरोपी महिला ने बेहोशी का नाटक कर पुलिस को घंटों छकाया।
विज्ञापन

सिविल लाइन निवासी राधा खंडेलवाल की साड़ी की दुकान है। करीब दो माह पहले उनकी दुकान से खरीदारी के बहाने तीन महिलाएं कीमती साड़ी चुराकर भागी थीं। शनिवार को चोरी करने की आरोपी महिलाओं के पट्टी बाजार आने की भनक लगी।
विज्ञापन

इस सूचना पर लामबंद हुए व्यापारियों ने अन्य लोगों के साथ एकत्र होने लगे। बाजार में ही लोगों ने तीनों रोक लिया। भीड़ में शामिल महिलाओं ने उन्हें पकड़ा तो वे उनके और व्यापारियों के साथ अभद्रता करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुक्तभोगी व्यापारी ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देते वक्त महिलाओं की करतूत सीसीटीवी में कैद है। सूचना पर पहुंची पुलिस महिलाओं को कोतवाली ले गई। वहां पूछताछ के दौरान एक महिला ने बेहोशी का बहाना बनाकर घंटों लेटी रही।
महिला पुलिस कर्मी उन्हें उठातीं तो वे उन्हें नाटक कर छकाने लगतीं। देर शाम तक वह कोतवाली में ही लेटी रही। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि महिलाओं से पूछताछ के लिए महिला पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। पूछताछ के बाद साड़ी बरामदगी और अन्य कार्रवाई की जाएगी। संवाद







ई-रिक्शा पलटा, चालक घायल

दाउदपुर-आसपुर देवसरा मार्ग पर शनिवार की सुबह पट्टी सब्जी मंडी से आलू लादकर देवसरा की ओर जा रहा ई-रिक्शा दयाल गंज बाजार में अनियंत्रित होकर पलट गया। रिक्शा पलटने के कारण चालक मोहम्मद नसीर घायल हो गया। लोगों ने उसका प्राथमिक उपचार कराया।





जमीन के विवाद में महिलाओं को पीटा
कोतवाली के जलालपुर किठौली गांव की रहने वाली बीना देवी का आरोप है कि शनिवार दोपहर पड़ोसी जेसीबी से विवादित जमीन की खोदाई करा रहे थे। विरोध करने पर हमलावरों ने बीना,उसकी सास शांति देवी व बेटी शिवानी और खुशी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed