{"_id":"6ad3d81188f317938f02176a","slug":"traders-are-all-smiles-as-demand-for-two-wheelers-rises-during-the-festive-season-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-180403-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नवरात्र में बाइक की खरीदारी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नवरात्र में बाइक की खरीदारी बढ़ी
विज्ञापन
वसी उल्ला।
नवरात्र शुरू होते ही दोपहिया वाहन की खरीदारी बढ़ गई है। शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने की परंपरा के चलते लोग बुकिंग कराने के साथ ही डिलीवरी भी ले रहे हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां छूट और आकर्षक उपहार भी दे रही हैं।
भंगवा चुंगी स्थित सिद्धार्थ टीवीएस एजेंसी के मैनेजर वसी उल्ला ने बताया कि नवरात्र में अब तक 524 बाइक की बिक्री हो चुकी है। 410 बाइकों की बुकिंग हुई है। कंपनी की ओर से टीवीएस स्पोर्ट्स और रेडियान पर 3100 रुपये व मोपेड पर 2100 रुपये की छूट दी जा रही है। रेडर बाइक की खरीद पर करीब छह हजार रुपये का ट्रॉली बैग दिया जा रहा है।
टीवीएस बाइक एजेंसी के डीलर शिव शंकर सिंह की ओर से कूपन दिए जा रहे हैं, जिनमें 15 हजार रुपये तक के उपहार जीतने का मौका है। उधर, भंगवा चुंगी स्थित जनता हीरो के संचालक मनोज सिंह ने बताया कि नवरात्र में अब तक करीब 700 बाइक की डिलीवरी हो चुकी है। 400 बाइकों की बुकिंग हुई है।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से किसानों और सरकारी कर्मचारियों को 3,000 रुपये की विशेष छूट दी जा रही है। महंगी बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं। त्योहार के चलते कारोबारियों को बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।