फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Trader's body found on highway in Bhupiamau, murder case

हाईवे पर मिला व्यापारी का शव, हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Mar 2022 01:29 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Trader's body found on highway in Bhupiamau, murder case
नगर कोतवाली के भुपियामऊ के समीप संदिग्ध दशा में मृत मिले व्यापारी अंकित के दुखी परिजन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
नगर कोतवाली के अजीत नगर के रहने वाले व्यापारी अंकित केसरवानी (25) का शव सोमवार की देर रात भुपियामऊ के करीब हाईवे पर मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर छानबीन कर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के अजीत नगर निवासी लवकुश केसरवानी की चाय-नाश्ते की दुकान है। उनके बड़े बेटे अंकित केसरवानी उर्फ सूरज (25) की मोबाइल की दुकान है। सोमवार को अंकित पत्नी वंदना से कटरामेदनीगंज जाने की बात कहकर घर से निकला। कटरामेदनीगंज में मोबाइल फोन की एक दुकान बिक रही थी। वहां से मोबाइल के पार्ट्स खरीदने के लिए वह अपने साथ 40 हजार रुपये भी ले गया था। शाम करीब छह बजे अंकित ने वंदना को फोनकर बताया कि वह करीब एक घंटे बाद घर आ जाएगा। रात करीब आठ बजे पत्नी वंदना उसे फोन करने लगी, मगर मोबाइल बंद बताता रहा।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका के कारण परिजन परेशान हो उठे। रात में ही उसकी खोजबीन करने लगे। कटरामेदनीगंज समेत सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आधी रात को भुपियामऊ के करी प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर उसका शव मिला। पुलिस की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अंकित के पास रहे 40 हजार रुपये व उसका मोबाइल फोन गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल व लाश की दशा देख पुलिस हादसे की आशंका जताती रही, लेकिन अंकित की पत्नी वंदना ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि साजिश के तहत उसके पति की हत्या कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार की सुबह सीओ सिटी अभय पांडेय ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल की काल डिटेल से छानबीन की जा रही है।
व्यापारियों में आक्रोश, लगाया जाम
नगर कोतवाली के अजीत नगर निवासी अंकित केसरवानी उर्फ सूरज की संदिग्ध हालात में मौत की खबर मिलने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी आक्रोशित हो उठे। उप्र उद्योग व्यापर प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसवानी, महामंत्री संजय सोनी, संगठन मंत्री मनोज सिंह मृतक व्यापारी के घर पहुंचकर जानकारी जुटाने लगे। इस बीच व्यापारी नेता दिनेश सिंह (दिन्नू), आशीष मौर्य, दीपक केसरवानी (दीपू) समेत अन्य लोग पहुंच गए।

पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही लोग आक्रोशित हो उठे। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर जाम लगा दिया। हालांकि एसडीएम सदर सौम्य मिश्रा व सीओ सिटी अभय पांडेय के आश्वासन पर व्यापारी मान गए। भरोसा दिलाया कि घटना का सही खुलासा होगा। व्यापार मंडल ने दोषी अपराधियों की गिरफ्तारी, पत्नी व परिजनों को 50 लाख की मदद, सरकारी नौकरी और परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने की मांग की।

मृतक अंकित केसरवानी। फाइल फोटो

मृतक अंकित केसरवानी। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed