{"_id":"644832ecafc93d7ce00392b6","slug":"tractor-trolley-ran-over-bike-riding-sweet-seller-death-pratapgarh-news-c-3-1-113071-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रैक्टर ट्राली ने बाइकसवार मिठाई विक्रेता को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रैक्टर ट्राली ने बाइकसवार मिठाई विक्रेता को रौंदा, मौत
Wed, 26 Apr 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली ने बाइकसवार मिठाई विक्रेता को रौंदा, मौत
- फतनपुर के रामापुर बाजार के पास मंगलवार सुबह हुआ हादसा
-पुलिस ने कारोबारी की जेब से मिले 40 हजार रुपये लौटाया
फोटो संभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बीरापुर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मंदिर के पास मिठाई की दुकान चलाने वाले युवा कारोबारी की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार को रामपुर बाजार के पास ट्रैक्टर ट्राली ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसका दम टूट गया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना घर पहुंची परिजन रोने बिलखने लगे।
कटरा मेदनीगंज निवासी आशुतोष कुमार मोदनवाल (35) की मां शीतला मंदिर के पास मिठाई की दुकान है। मंगलवार की सुबह वह थोक में प्रसाद लेने के लिए जौनपुर के सुजानगंज बाजार बाइक से जा रहा था। फतनपुर के रामापुर बाजार के पास लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर ओवरब्रिज के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी कर रही थी, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं। अनहोनी की खबर कारोबारी के घर पहुंची तो पत्नी गुंजा समेत अन्य परिजन रोने बिलखने लगे। उसका दो वर्ष का मासूम बेटा पिता का साया सिर से उठने से बेखबर रहा। घर में एक भाई, दो बहनें और अन्य लोग रोने लगे। पिता और भाई मौके पर भी पहुंचे थे। पुलिस ने लौटाए जेब में मिले 40 हजार रुपये
विज्ञापन
हादसे के बाद मिठाई कारोबारी आशुतोष मोदनवाल की जेब से पुलिस को चालीस हजार रुपये मिले थे। हादसा स्थल पर औपचारिकताओं को पूरा करने के दौरान सिपाहियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए उसकी जेब से मिले 40 हजार रुपये उसके पिता को लिखापढ़ी में लौटा दिए। बाजार में पुलिस की इस संवेदनशीलता और ईमानदारी की लोग चर्चा करते रहे।
इनसेट-- -- --
शोक में बंद रहीं दुकानें
कटरामेदनीगंज। मिठाई दुकानदार आशुतोष की हादसे में मौत के बाद मंदिर के आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। कारोबारी घर पहुंचकर परिवार के लोगों सांत्वना देते रहे।

इनसेट