फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tractor overturned during plowing of farm, youth dies due to pressure

खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, दबने से युवक की मौत

Wed, 04 Nov 2020 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturned during plowing of farm, youth dies due to pressure
फाइल फोटो रंजीत कुमार पटेल। - फोटो : PRATAPGARH
खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबने से खेत जुतवा रहे युवक की मौत हो गई। इससे घबराया ड्राइवर शव को पुआल के नीचे छिपाकर भाग निकला। बाद में इसकी जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी छानबीन की।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मऊदारा के मजरे मऊखास निवासी मुंशी पटेल ने खेत जुतवाने के लिए अपने बेटे रंजीत कुमार पटेल (18) को भेजा था। रंजीत गांव के ही ट्रैक्टर चालक सूरजभान को खेत की जुताई करने के लिए ले गया था। जुताई के दौरान ड्राइवर ट्रैक्टर काफी तेजी से चला रहा था। इसके चलते अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

इसकी चपेट में आने से रंजीत कुमार की मौत हो गई। उसकी मौत होने से ड्राइवर घबरा गया और उसने उसके शव को बगल में रखे पुआल में छुपा दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। बाद में ग्रामीणों को ट्रैक्टर पलटने की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे। शव देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बिलख पड़े। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed