{"_id":"5fbd62c88ebc3e9bfe29e940","slug":"tractor-driver-died-in-accident-pratapgarh-news-ald292331829","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुताई कर लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुताई कर लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पट्टी ढकवा मार्ग पर स्थित देवरखा गांव में ट्रैक्टर पलटने के बाद जुट?
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पट्टी-ढकवा मार्ग पर स्थित देवरखा गांव के करीब सोमवार रात खेत की जुताई कर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के गोपालपुर मुस्तर्का गांव निवासी श्यामशंकर यादव (38) पुत्र रामलखन यादव ट्रैक्टर चलाता था। सोमवार को वह ट्रैक्टर लेकर देवरखा गांव में गया था। खेत की जुताई करने के बाद रात करीब दस बजे वह घर लौट रहा था। पट्टी-ढकवा मार्ग के देवरखा गांव के बिघवापट्टी के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान श्यामबहादुर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। रात होने के कारण परिजन शव लेकर घर चले गए। मंगलवार को सुबह गांव पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक की मौत की सूचना पर पत्नी नीलम तथा तीनों बेटियों समेत परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
अदालत के आदेश पर छह लोगों के विरुद्ध बलवा, तोड़फोड़ व दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के बीरपुर खुर्द गांव में जमीन विवाद को लेकर बाउंड्रीवाल ढहा देने, घर में घुसकर पिटाई करने तथा विवाहिता के साथ अश्लील हरकत की रिपोर्ट अदालत के आदेश पर दर्ज की गई है। बीरापुर खुर्द गांव निवासी नीलम पत्नी पप्पू गौतम ने आरोप लगाया था कि बीते 20 20 अक्तूबर को शाम छह बजे गांव के ही विपिन कुमार चौरसिया, बसंत कुमार, रामलाल, मुन्ना, विनोद समेत आधा दर्जन लोग लाठी-डंडा लेकर उसके दरवाजे पर चढ़ आए और उसकी बाउंड्रीवाल ढहा दी। विरोध करने पर घर के लोगों की पिटाई की और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले में बलवा, मारपीट छेड़छाड़, दलित उत्पीड़न, तोड़फोड़ समेत विभिन्न धाराओं में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने की धमकी पर महिला ने की पुलिस से शिकायत
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सारडीह निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।
सारडीह निवासी महिला ने आसपुर देवसरा पुलिस समेत जिले के आला अधिकारियों को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव के एक युवक ने सोमवार को दिन में 12 बजे फोनकर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसने महिला के साथ निर्भया कांड जैसी घटना को अंजाम देने की भी धमकी दे डाली। फोन पर मिली धमकी से भयभीत महिला ने आसपुर देवसरा पुलिस समेत जिले के आला अधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आसपुर देवसरा एसओ सुनील कुमार सिंह ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इनकार किया है।
बिजली का केबिल गिरने से धान की फसल में लगी आग
पट्टी। आसपुर देवसरा क्षेत्र के अतरौरा गांव निवासी किसान ने तहसील प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि पड़ोसी का विद्युत केबिल कट कर गिरने से दरवाजे पर रखी धान की फसल में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित ने आग से हुई क्षति पर प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। अतरौरा निवासी राममूर्ति वर्मा ने बताया कि उसके दरवाजे से केबिल के सहारे पड़ोसी ने विद्युत कनेक्शन लिया है।
भरत मिलाप के लिए एएसपी ने रामलीला समिति संग की बैठक
पट्टी । ऐतिहासिक तीन दिवसीय दशहरा मेले का भरत मिलाप मंगलवार की रात संपन्न कराने एवं उसके स्वरूप तथा तैयारियों की समीक्षा के लिए एएसपी सुरेंद्रनाथ द्विवेदी सोमवार की रात कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल के साथ ही रामलीला समिति के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जानकारी की। समिति के महामंत्री अशोक कुमार श्रीवास्तव ने एएसपी को अवगत कराया कि भरत मिलाप के लिए मंगलवार की रात बारह बजे से रामदल, भरत दल, हनुमान दल व जय संतोषी मां मंडल की चौकियां सज-धजकर निकलना शुरू हो जाएंगी। यह सुबह छह बजे मेन रोड स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल के सामने पहुंचेगी। समिति द्वारा बनाए गए मंच पर भरत मिलाप संपन्न कराया जाएगा। इसके बाद एएसपी ने सर्किल के थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर भरत मिलाप की रात सुरक्षा व्यवस्था व दल मंडल के साथ पुलिस ड्यूटी के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने एएसपी को पुलिस ड्यूटी के बारे में बताया। जिस पर वह संतुष्ट रहे। बैठक में थानाध्यक्ष कंधई तुषार दत्त त्यागी, थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।