फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Track doubling work completed between Antu and Amethi, testing started

अंतू से अमेठी के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य पूरा, शुरू हुई टेस्टिंग

Fri, 01 Apr 2022 12:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Track doubling work completed between Antu and Amethi, testing started
अंतू से अमेठी के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य कार्यदायी संस्था ने पूरा कर लिया है। इलेक्ट्रिक लाइन के साथ बृहस्पतिवार को सिग्नल टेस्टिंग का कार्य किया गया। शनिवार की सुबह सात बजे सीआरएस अंतू पहुंचकर ट्राली से रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अपने स्पेशल ट्रेन से स्पीड का ट्रायल करेंगे।
विज्ञापन

अमेठी से अंतू के बीच कई माह से रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। बीच में डीआरएम आकर निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए नाराजगी जताई थी। कार्यदायी संस्था ने 27 मार्च से दो अप्रैल तक ट्रेनों को निरस्त करने की मांग उठाई थी। जिसे डीआरएम ने हरी झंडी दे दी। कुछ ट्रेनों का रूट बदलने और कुछ को निरस्त कर दिया गया। अब जाकर ट्रैक बिछाने का कायऌ्यी पूरा हो चुका है। रेल विभाग के जेई राकेश कुमार ने बताया कि ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ट्रायल किया गया। दो अप्रैल की सुबह मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त आएंगे। अमेठी से अंतू के बीच दोपहर दो बजे तक ट्राली से ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। वह अपने स्पेशल ट्रेन से नए ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड जांचेंगे। सीआरएस की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद नए पटरी पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग द्वारा तीन अप्रैल के बाद अंतू से चिलबिला के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दिसंबर तक जंघई तक यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि अधिकांश नाले और नदी रोड़ा बन रहे हैं। वहां पर पुल का निर्माण हो गया है। महज ट्रैक बिछाने और गिट्टी डलाने का कार्य ही बचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed