फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   90 thousand young voters will decide fate of contestants

90 हजार युवा मतदाता लिखेंगे चेयरमैन-सभासदों की तकदीर

Tue, 24 Oct 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 24 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में 90 हजार युवा मतदाता एक नगर पालिका व 8 नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ ही 124 सभासदों की तकदीर लिखेंगे। इस चुनाव में कुल एक लाख 50 हजार 437 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निकाय चुनाव को लेकर जिले में हलचल तेज हो गई है। दावेदार मतदाताओं के साथ ही मतदाता सूची में गड़बड़ियों को दुरुस्त कराने के लिए भागदौड़ करते नजर आ रहे हैं।

नवंबर में प्रस्तावित निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बार नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में कुल 150437 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमे नगर पालिका परिषद बेल्हा में 57910 मतदाता हैं। जिसमे युवाओं की संख्या लगभग 37 हजार 436 है। इसमे से पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं की संख्या 4 हजार 187 है। नगर पंचायत पट्टी में कुल 7671 मतदाता हैं। जिसमे 43 सौ मतदाता युवा हैं। नगर पंचायत कुंडा में वोटरों की संख्या कुल 20356 है। यहां युवा मदताताओं की संख्या लगभग 13 हजार है। कुंड नगर पंचायत में 18 सौ वोटर पहली बार वोट डालेंगे। मानिकपुर नगर पंचायत में वोटरों की संख्या 10849 है। जिसमे 66 सौ युवा हमतदाता हैं। यहां लगभग 8 आठ सौ करीब नए मतदाता बने हैं। नगर पंचायत सिटी में 10870 मतदाता हैं। जिसमे युवा मतदाताओं की संख्या 68 सौ युवा मतदाता हैं। अंतू नगर पंचायत में 6132 वोटर हैं। यहां 39 सौ मतदाता युवा हैं। पहली बार 3 सौ 18 साल के नए वोटर अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर उनकी तकदीर लिखेंगे। कटरामेदनीगंज नगर पंचायत में 6175 मतदाताओं में से युवा मतदाताओं की संख्या लगभग 38 सौ है। लालगंज नगर पंचायत (नवगठित) में 16 वार्ड हैं। कुल 15824 मतदाता हैं। जिसमे करीब 9 हजार युवा मतदाता हैं। यहां तो सभी मतदाता पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशी को मत देंगे। (नवगठित) रानीगंज नगर पंचायत में कुल वोटर 14650 हैं। जिसमे लगभग 8 हजार वोटर युवा हैं। यहां भी पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद के लिए मतदाता वोट डालेंगे।  
विज्ञापन


अध्यक्ष की 30, सभासद की 21 वर्ष होनी चाहिए उम्रः निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए उम्र निर्धारित है। नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वालों की उम्र 30 साल होनी चाहिए। सभासद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की उम्र 21 साल निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed