{"_id":"63f86e0a3ff7f332710976c3","slug":"to-protest-against-land-occupation-a-young-man-climbed-on-a-water-tank-creating-a-stir-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ : जमीन पर कब्जे के विरोध में जान देने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, मचा रहा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ : जमीन पर कब्जे के विरोध में जान देने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, मचा रहा हड़कंप
Fri, 24 Feb 2023 10:10 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 24 Feb 2023 10:10 PM IST
सार
पड़ोसियों द्वारा विवादित जमीन पर जबरन निर्माण कार्य पुलिस व प्रशासन के ना रोकने पर नाराज ग्रामीण जान देने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया। प्रशासनिक अमले में खलबली मची रही। 1 घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा जा सका।
विज्ञापन
प्रतागढ़ में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पड़ोसियों द्वारा विवादित जमीन पर जबरन निर्माण कार्य पुलिस व प्रशासन के ना रोकने पर नाराज ग्रामीण जान देने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया। प्रशासनिक अमले में खलबली मची रही। 1 घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंतिम निवासी अक्षय कुमार सिंह का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा उसकी जमीन पर जबरन निर्माण किया जा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस और प्रशासन उसकी मदद को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
परेशान अक्षय प्रताप शुक्रवार सुबह सदर तहसील पहुंचा। उसका आरोप है कि अफसरों ने भी उसकी समस्या का समाधान नहीं किया। जिसके बाद वह सदर तहसील स्थित पानी की टंकी पर जान देने के लिए चढ़ गया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने अधिवक्ताओं की मदद से अक्षय को नीचे उतारा।