फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   to give the successs to janata curfew the religious teachers did the apeal

जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए धर्मगुरूओं की अपील

Sat, 21 Mar 2020 09:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
to give the successs to janata curfew the religious teachers did the apeal
तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू के आह्वान को सफल बनाने के लिए सभी धर्मगुरुओं ने अपील की है। साहित्यकार, स्वयंसेवी संगठन सहित सभी राजनैतिक दलों ने भी इसका समर्थन किया है। सभी ने रविवार को लोगों से घरोें में रहने व इसे सफल बनाने को कहा है।
विज्ञापन

सर्वोदय सद्भावना संस्थान के अध्यक्ष धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडेय व दुर्गा मंदिर बलीपुर के महंत ज्योतिषाचार्य पं. आलोक मिश्र ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए जनता कर्फ्यू की पहल सराहनीय है। रविवार को सभी अपने घरों में रहे। बाहर न निकलें। घंटा, घड़ियाल, थाली व ताली बजाने से जो तरंगें उठेंगी, वह विषाणुओं, रोगाणुओं को नष्ट करती हैं। घर में बैठकर पूजन-अर्चन व भगवान का जाप करें। गुरुद्वारा नानकशाही बाबागंज के ज्ञानी विपिन प्रीति सिंह व गुरुद्वारा कमेटी के वाइस प्रेसीडेंट मंजीत सिंह गोविंद ने सिक्ख समुदाय के लोगों जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोराना वायरस देश में भयावह रूप न ले, इसके लिए जनता कर्फ्यू अति आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रविवार को सभी अपने घरों में रहें। बाहर न निकलें। माइनारटीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना ताजदार, जमीयत उल्लमाए हिंद के सचिव मौलाना अब्दुल्ला कासमी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से रविवार को घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए जनता कर्फ्यू बहुत ही जरूरी है। जनता कर्फ्यू के माध्यम से ही इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। होली रोजरी चर्च के फादर अनिल माइकल ने भी जनता कर्फ्यू की अपील की है। इधर भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस सहित सभी राजनैतिक दलों ने भी जनता कर्फ्यू की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एलायंस क्ल्ब इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय एडवाइजर रोशनलाल ऊमरवैश्य ने भी जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए इसे सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की है। अम्मा साहेब ट्रस्ट के ट्रस्टी आनंदमोहन ओझा, राज्य कर्मचारी संघ, ईशान प्रमोट के आलोक सिंह व श्लोक मिश्र ने भी जनता कर्फ्यू की अपील की है। साहित्यकार नागेंद्र अनुज, डा. अंजना सिंह सेंगर ने भी जनता कर्फ्यू की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed