फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   To get ultrasound done, register number two days in advance, only then the test will be done.

Pratapgarh News: अल्ट्रासाउंड कराने के लिए दो दिन पहले लगाइए नंबर, तब होगी जांच

Tue, 24 Sep 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 24 Sep 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
To get ultrasound done, register number two days in advance, only then the test will be done.
अशोक श्रीवास्तव।
अगर आप खुद का या अपने किसी परिजन का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मेडिकल कॉलेज जाना चाहते हैं तो जरा ध्यान दीजिए। इसके लिए अस्पताल में आपको दो दिन इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद ही नंबर आने पर चिकित्सक जांच करेंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय की ओपीडी में औसतन ढाई हजार मरीज जांच और इलाज कराने पहुंचते हैं। जिन्हें डॉक्टर कई तरह की जांच लिखते हैं। इनमें से औसतन 500 मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी जाती हैं। मेडिकल कॉलेज में महज एक जांच मशीन और दो रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती है। जिस वजह से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मरीजों को दूसरे या फिर तीसरे दिन का नंबर देकर घर भेज दिया जा रहा है। मजबूरन मरीज निजी सेंटर पर जाकर एक हजार रुपये खर्च कर जांच करा रहे हैं। वहीं, इस मामले में सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा का कहना है कि प्राचार्य के माध्यम से शासन को एक अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए मांग पत्र भेजा जाएगा। यदि एक और मशीन मिल गई तो मरीजों को काफी सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को होती है ज्यादा परेशानी
महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। इससे गर्भवती महिलाओं को ज्यादा परेशान होना पड़ता है। चार बार उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने के लिए चार हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। सदर में पीपीपी मोड पर एक साल पहले गर्भवती महिलाओं की मुफ्त में जांच की व्यवस्था सीएमओ ने कर रखी थी, लेकिन मौजूदा समय में इसे बंद कर दिया गया है।
मेरी पत्नी के पेट में दिक्कत है। महिला डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराकर जांच रिपोर्ट दिखाने के लिए कहा। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचा तो एक कर्मचारी ने पर्चा लिया और बुधवार की तारीख देकर वापस कर दिया। अशोक कुमार श्रीवास्तव, देवकली।

------
बीते दो दिनों से पेट दर्द से परेशान हूं। सोमवार सुबह नौ बजे अल्ट्रासाउंड कराने के लिए के मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो बताया गया कि आज जिन लोगों का अल्ट्रासाउंड होना है उनका पर्चा जमा हो गया है। मंगलवार को जिनका होना है उनका नंबर लग चुका है। अब बुधवार को ही अल्ट्रासाउंड होगा। संदीप सिंह, ढेकाही।

अशोक श्रीवास्तव।

अशोक श्रीवास्तव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed