{"_id":"622cff184375d6073e0df4c8","slug":"tired-of-beating-wife-killed-her-husband-pratapgarh-news-ald328752150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से तंग आकर पत्नी ने ही कराई थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से तंग आकर पत्नी ने ही कराई थी पति की हत्या
विज्ञापन
संग्रमागढ़ थाने में पकड़ी गई पति की हत्यारोपी पत्नी व उसके साथी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रोकैयापुर निवासी राकेश पटेल (36) की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज का खुलासा किया है। पिटाई से त्रस्त होकर पत्नी ने ही उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रोकैयापुर निवासी राकेश पटेल (36) का शव बीते बुधवार की सुबह गांव के किनारे गेहूं के खेत में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई विनोद कुमार पटेल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता देवी के मोबाइल की लोकेशन के साथ काल डिटेल खंगाली। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी।
पहले तो वह घटना से अनजान बनी रही, लेकिन पुलिस के कड़ाई पूछताछ करने पर उसने घटना खुलासा कर दिया। सुनीता ने बताया कि राकेश आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। बच्चों की दवा और पढ़ाई के लिए खर्च भी नहीं देता था। बच्चों को झाड़-फूंक कराने ले जाने के दौरान उसकी मुलाकात लालगंज कोतवाली क्षेत्र के टोडऱपुर रामपुर बावली निवासी साजिद से हुई। उसने उसे पति की हरकतों के बारे में बताया। बाद में उसने पति को रास्ते से हटाने की बात कही।
विज्ञापन
साजिद ने घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथी शिव कुमार सरोज निवासी चोप सिंह का पुरवा थाना लालगंज को भी साथ ले लिया। बीते आठ मार्च की शाम दोनों अपनी बाइक से राकेश के गांव के पास पहुंचे और फोन पर उसे अपने पास बुलाया। राकेश के पहुंचने पर बातचीत के दौरान ही खेत में लगी बल्ली उखाड़कर उसके सिर पर प्रहार कर दिया।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार की सुबह संग्रामगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि दोनों हत्यारोपी हिसामपुर के पास चुभकी मोड़ पर खड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।