फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   TIRANGA YATRA in district

पूर्वांचल में स्थापित होगा इस्पात कारखाना

Tue, 23 Aug 2016 12:38 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
TIRANGA YATRA in district
programme
केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि पूर्वांचल में इस्पात का कारखाना स्थापित होगा। जिसमें मलबे से लोहा तैयार किया जाएगा। कारखाने के लिये जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के साथ शहीद स्थली कहला पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने शहीद किसानों को नमन करते हुए कहा कि 1931 के आजादी के आंदोलन  में योगदान देने वालों में कुछ नामचीन लोगों को ही शहीद कहना उन शहीदों का अपमान है जिनका नाम आज इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं हो सका है। हमें उन शहीदों को भी नमन करना चाहिये। केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों के लिये सरकार बहुत सारी योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन



जनधन योजना के अंतर्गत देश में 22 करोड़ से अधिक खाते खुले हैं। इसमें से 66 प्रतिशत खाते संचालित हो रहे हैं। केंद्र की सरकार किसानों के लिये बहुत कुछ करने की इच्छा रखती है। पूछे जाने पर मंत्री उद्योग शून्य जिले की बात को टाल गये। बोले कि लोहे के स्क्रैब से तैयार करने के लिये इस्पात कारखाना खोला जाना है। इसके लिये पूर्वांचल में जमीन की तलाश सरकार कर रही है। इसके पूर्व लालगंज के अगई से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में मंत्री वीरेंद्र सिंह शामिल हुए। यात्रा लालगंज, मोहनगंज, सुखपालनगर, रानीगंज होते हुए शहीद स्थली कहला पहुंची। सांसद हरिवंश सिंह, जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता धीरज ओझा ने रानीगंज बाजार में बाइक सवार जुलूस के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान कौशांबी सांसद विनोद सोनकर, पूर्व विधायक रामशिरोमणि, बृजेश मिश्र सौरभ, लक्ष्मी नारायण पांडेय, सुरेश सिंह, हरिप्रताप सिंह, दयाशंकर, ओमप्रकाश त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, गणेश नारायण मिश्र आदि रहे। अध्यक्षता प्रधान विनोद कनौजिया और संचालन अजय मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed