फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   tips given to Womens on Menstrual infection

महिलाओं को माहवारी में संक्रमण से बचाव के दिए टिप्स

Thu, 18 Jul 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
tips given to Womens on Menstrual  infection
माहवारी में संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतें महिलाएं
विज्ञापन

अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
प्रतापगढ़। अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत करनपुर बस्ती में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं, किशोरियों के साथ बुजुर्गों की सेहत की जांच की गई। महिलाओं को संक्रामक बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।

डॉक्टर अवंतिका पांडेय, सुधाकर सिंह समेत तीन डॉक्टरों की टीम ने शिविर में दंत रोग, सर्दी-जुकाम और बुखार के साथ ब्लड प्रेशर के मरीजों की जांचकर उनका इलाज किया। महिलाओं को संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए माहवारी के दौरान सेनेटरी नैपकिन का प्रयोग करने के लिए सलाह दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि यदि महिलाएं बाजार से सेनेटरी नैपकिन नहीं खरीद पा रही है तो जिला व महिला अस्पताल में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से दस रुपये में खरीद सकती हैं। इससे वह सुरक्षित रहेगी। शिविर में डॉक्टर सुधाकर सिंह ने संचारी रोग सहित अन्य बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीमारी का इलाज दवा से ज्यादा बचाव है। इस मौके पर अनिल सिंह, अंशुमान, सुलोचना, विमला, कमला, कुसुम, रुचि, अंतिमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed