फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ticket contenders will show strength in front of the state president

प्रदेश अध्यक्ष के सामने टिकट के दावेदार करेंगे शक्ति प्रदर्शन

Tue, 03 Sep 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ticket contenders will show strength in front of the state president
byelection
सदर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर आने वाले प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष उपचुनाव में टिकट के दावेदार शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी कर चुके हैं। अमेठी-अंतू मार्ग से प्रदेश अध्यक्ष के आने का कार्यक्रम है, इस मार्ग पर नेताओं ने सड़क के किनारे होर्डिंग और बैनर रखा है।
विज्ञापन

सदर विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को पहली बार प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बेल्हा आ रहे हैं। वह कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के साथ ही उत्साहवर्धन करने आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के समझ जनता में अपनी पकड़ दिखाने के लिए शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी करने में सोमवार को व्यस्त रहे।
विज्ञापन

पूरे शहर में होर्डिंग, बैनर के साथ ही वालराइटिंग कराई गई है। टिकट के ऐसे दावेदार भी नजर आ रहे हैं, जो स्थानीय समस्याओं से कोई संबंध नहीं रखते हैं। प्रदेश अध्यक्ष 12 बजे श्रीराम वाटिका में यूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के उपरांत जिला पंचायत हाल में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed