{"_id":"66b0102953a24b6eaf0e7267","slug":"three-youths-were-chased-and-caught-two-were-released-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-122059-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दौड़ाकर तीन युवकों को पकड़ा, दो को छोड़ा, एक का पिस्टल संग चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दौड़ाकर तीन युवकों को पकड़ा, दो को छोड़ा, एक का पिस्टल संग चालान
Mon, 05 Aug 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत स्थित कटरा गुलाब सिंह चौकी की पुलिस ने शनिवार शाम अमर जनता इंटर कॉलेज के करीब संदिग्ध हालत में बैठे तीन युवकों को दौड़ाकर पकड़ा। दो युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया और एक का आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया। पुलिस की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में खासी चर्चा है।
कटरागुलाब सिंह बाजार के लोगों के अनुसार पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर तीन लोगों को पकड़ा था। जिनके बारे में चर्चा रही कि वह असलहा बेचने के लिए बैठे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से पिस्टल भी बरामद हुई। रविवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिस्टल संग पकड़े गए पूरे वैष्णव निवासी सौरभ पटेल को जेल भेजा।
पुलिस और युवकों के बीच धरपकड़ हर कोई देखता रहा। यहां तक कि एक आरोपी सराय देवराय खांडेय का पुरवा तक भागते हुए मुकेश नाई के घर में घुस गया था। बाजार के लोगों का कहना है कि प्रयागराज के रहने वाले दो युवकों को सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव में पुलिस ने छोड़ा है। जेठवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एक आरोपी के पास से पिस्टल मिली थी। जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई। दो लोगों को छोड़े जाने की जानकारी नहीं है।