{"_id":"6af74bdc58d6acf2750b15a6","slug":"three-thousand-volunteers-will-take-charge-of-the-event-venue-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-182217-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तीन हजार स्वयंसेवक कथा स्थल की संभालेंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तीन हजार स्वयंसेवक कथा स्थल की संभालेंगे जिम्मेदारी
विज्ञापन
कुंडा डिग्री कालेज में कथा की तैयारी बैठक में बोलते राजा भइया। संवाद
बजरंग पीजी कॉलेज कुंडा में शुक्रवार को विधायक राजा भैया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कथा स्थल पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। जनसत्ता दल पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तीन कमेटियां बनाई गईं।
हनुमान दल, अंगद दल व जामवंत दल को राजा भैया ने अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि किसी भक्त की तबीयत खराब होने पर स्वास्थ्य शिविर व एंबुलेंस की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
राजा भैया ने कहा कि कुछ लोग धर्म का विरोध कर रहे हैं। वह संविधान के अनुच्छेद 25 व 26 का अवलोकन कर लें। कथा में कुछ विघ्न डालने वाले भी लोग आ सकते हैं। सीसीटीवी कैमरे से उनपर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
कहा कि किसी को अधिक पैदल न चलना पड़े, इसके लिए कथास्थल के करीब ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कहा कि यह कथा संपूर्ण जनसत्ता दल एवं हिंदू समाज की कथा है।
इस अवसर पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. केएन ओझा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, संतोष सिंह, हरिओम श्रीवास्तव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह मौजूद रहे।
बनारस के टेंट से सज रहा पंडाल
प्रतापगढ़। कुंडा के बेंती राजभवन के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली रामकथा का पंडाल बनारस के टेंट से सजाया जा रहा है। कथाव्यास के लिए मुख्य टेंट की व्यवस्था होगी। उसके अगल-बगल दो अन्य टेंट लगाए जाएंगे। अन्य देशों से आए हिंदू शरणार्थियों के लिए महाकुंभ की तर्ज पर तंबू लगाए जा रहे हैं। संवाद