फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three shops sealed in Pratapgarh, FIR against four shopkeepers

प्रतापगढ़ में तीन दुकानें सील, चार दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर

Fri, 24 Apr 2020 11:49 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Apr 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three shops sealed in Pratapgarh, FIR against four shopkeepers
heavy rain in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
प्रतापगढ़। लॉकडाउन में मनाही के बाद भी दुकान खोलकर मोबाइल बेचने वालों पर शुक्रवार की सुबह पुलिस ने लाठियां भांजीं। एसडीएम सदर और सीओ सिटी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में तीन दुकानों को सील कर दिया और चार दुकानदारों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार दुकानदारों को दोपहर में छोड़ दिया। 
विज्ञापन


शहर के गीता कांपलेक्स में शुक्रवार की सुबह मोबाइल की दुकान खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता और सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय फोर्स के  साथ पहुंच गए। पुलिस को देखकर ग्राहक भागने लगे। इस दौरान जो सामने पड़ा उस पर पुलिस ने लाठियां चटकाईं। दुकानदार भी भागने का प्रयास किए, लेकिन पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। एसडीएम सदर ने तीन दुकानों को सील करके दुकानदारों को भगवाचुंगी पुलिसचौकी के हवाले कर दिया
विज्ञापन


 शाम को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दुकानदार आशीष कुमार, सलमान, अंकित और नागिन के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि दोपहर में ही दुकानदारों को छोड़ दिया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

0
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed