{"_id":"666bc43bc43943d7c3075bc9","slug":"three-robbers-arrested-in-police-encounter-in-kohandaur-pratapgarh-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, तीनों के पैर में लगी गोली; सर्राफा कारोबारी से लूटे थे लाखों के आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, तीनों के पैर में लगी गोली; सर्राफा कारोबारी से लूटे थे लाखों के आभूषण
Fri, 14 Jun 2024 09:47 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 14 Jun 2024 09:47 AM IST
सार
कल शाम सर्राफा व्यवसाई महेंद्र के साथ लुटेरों ने लाखों के सोने-चांदी के आभूषण की लूट की थी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आठ घंटे के भीतर लुटेरों को दबोच लिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती लुटेरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रतापगढ़ के कोहंडौर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरों तो गिरफ्तार किया है। तीनों लुटेरों के पैर में गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में गिरफ्तार किया गया है। लुटेरों के पास से सोने के आभूषण, तीन तमंचा, मोबाइल बरामद किया है। कल शाम सर्राफा व्यवसाई महेंद्र के साथ लुटेरों ने लाखों के सोने-चांदी के आभूषण की लूट की थी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आठ घंटे के भीतर लुटेरों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचना इमरान, अरबाज, नदीम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सर्राफा कारोबारी से लाखों के सोने-चांदी के अभूषण लूटे थे
कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में सुल्तानपुर जिले के ज्ञानीपुर गांव के रहने वाले महेंद्र कसौधन और उसका छोटा भाई सत्यम गुरुवार रात दुकान बंद करके वाइक से घर जा रहे थे कि सराय रज़ई ज्ञानीपुर मार्ग पर आकारी पट्टी गांव के निकट दो पल्सर से पांच अज्ञात नकाबपोश बदमाश दोनों तरफ से आकार सराफा दुकानदार पर फायर कर दिया। जिससे दोनों घबराकर गड्ढे में गिर गए बदमाशों और सर्राफा दुकानदार भाइयों से हाथापाई होने लगी। बदमाशों ने फायर कर 100 ग्राम सोना, 3.5 किलो चांदी, 35 हजार रुपये नगदी लूटकर लुटेरे फरार हो गए थे।
विज्ञापन