फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three policemen suspended for negligence in court's security, case of knife attack on prisoner of Harassed

प्रतापगढ़ : कोर्ट की सुरक्षा में लापरवाह तीन पुलिसकर्मी निलंबित, दुष्कर्म के बंदी पर चाकू से हमले का मामला

Wed, 24 May 2023 05:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 May 2023 05:15 PM IST
सार

सोमवार की सुबह पेशी के बाद सिपाही संग लॉकअप में जा रहे दुराचार के आरोपी अटल बिहारी पर उसके कथित रिश्तेदार ने चाकू से हमला किया था। इसमें सिपाही कृष्णकुमार राय भी घायल हो गया था। आरोपी पर केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Three policemen suspended for negligence in court's security, case of knife attack on prisoner of Harassed
सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोर्ट की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के मामले की जांच पूरी होने के बाद एसपी सतपाल अंतिल ने तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। अभी जांच प्रक्रिया जारी है, ऐसे में कुछ अन्य पुलिसकर्मी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। इधर कोर्ट के दो गेटों पर पचास सिपाही पीएसी के जवानों संग तैनात हैं।

विज्ञापन

सोमवार की सुबह पेशी के बाद सिपाही संग लॉकअप में जा रहे दुराचार के आरोपी अटल बिहारी पर उसके कथित रिश्तेदार ने चाकू से हमला किया था। इसमें सिपाही कृष्णकुमार राय भी घायल हो गया था। आरोपी पर केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जांच कर रहे सीओ व एएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने सिपाही सुरेश, संजय, सानेद को बुधवार को निलंबित कर दिया है। अभी कार्रवाई की जद में कुछ अन्य पुलिसकर्मी भी आ सकते हैं।

विज्ञापन

सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट में कुल छह पुलिसकर्मी घटना के समय लापरवाही में दोषी मिले हैं। कोर्ट परिसर के पहले व दूसरे गेट पर पीएसी के जवानों सहित कुल पचास सिपाही तैनात किए गए हैं। सुबह कोर्ट में प्रवेश के दौरान अब वादकारियों की सघन तलाशी ली जा रही है, जबकि प्रवेश करने वाले अधिवक्ता व कर्मचारी पहचान पत्र लगाकर आ रहे हैं। कोर्ट परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। सीसीटीवी कंट्रोलरूम में एक दरोगा व पांच सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed