{"_id":"6887bf22a003b81a1a0c6819","slug":"three-policemen-including-the-police-inspector-suspended-in-patti-firing-case-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-144505-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पट्टी गोलीकांड में कोतवाल समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पट्टी गोलीकांड में कोतवाल समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
पट्टी रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर मारपीट और गोली मारने के मामले में लापरवाही बरतने वाले कोतवाल और दो दरोगा पर निलंबन की गाज गिरी है। सीओ पट्टी की रिपोर्ट के बाद अब विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। इससे पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि जांच में पाया गया कि 21 जुलाई को बैनामा कराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के साथ ही फायरिंग हुई। बाबा बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ने विवाद के दौरान बैनामा कराने वाले बृजेश तिवारी की मदद करने आए सुल्तानपुर के सगे भाई अरुण व आदित्य मिश्रा को गोली मार दी थी। जिसमे पट्टी कोतवाल पंकज कुमार राय, हल्का दरोगा बैकुंठनाथ व उपनिरीक्षक संतोष पासवान को निलंबित कर दिया गया है। घटना के दौरान तीनों ने लापरवाही और शिथिलता बरती थी।
वहीं दूसरी ओर रानीगंज के जरियारी में जमीन के विवाद में महिलाओं को गोली मारने के मामले में चौकी प्रभारी हरिमोहन राजपूत को लाइन हाजिर करते हुए थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव को हटा दिया गया है। अर्जुन सिंह को स्पेशल चोरी अनावरण टीम का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के हमलावर होते ही एसपी ने की कार्रवाई
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने रविवार को ढकवा में आयोजित कार्यक्रम के बीच पुलिस अफसरों पर हमला बोला था। उनका कहना था कि जब घटना की जानकारी पुलिस अफसरों को थी तो कैसे घटना घटित हो गई। घटना के सात दिन बाद भी दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने पुलिस अफसरों को कठघरे में खड़ा करते हुए पट्टी व रानीगंज में हुई घटना में अब तक कार्रवाई न करने पर सवाल उठाया था। पूर्व मंत्री के बयान की अभी चर्चा ही चल रही थी कि आधी रात को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पट्टी व रानीगंज पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर दी। इससे चर्चाओं का बाजार गर्म है।