फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   three people scroched due to lighting fire in the house

बिजली गिरने से तीन लोग झुलसे, घर में लगी आग

Thu, 25 Jun 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
three people scroched due to lighting fire in the house
three people scroched due to lighting fire in the house - फोटो : PRATAPGARH
बारिश के दौरान अलग-अलग जगह बिजली गिरने से तीन लोग झुलस गए। इसके साथ ही एक घर में आग लग गई। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के माघी गांव निवासी मोहम्मद अतीक (27) बुधवार की दोपहर तेज बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे महेशगंज सीएचसी ले गए। उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। उधर, संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बंधवा विजयीमऊ गांव निवासी मुन्नालाल यादव (55) पुत्र बेनी माधव, कुसुमा देवी (47) पत्नी स्व. राजेंद्र कुमार यादव गांव से कुछ दूर खेत में जानवर चराने गए थे। बुधवार शाम करीब चार बजे बिजली पेड़ पर गिर गई। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी संग्रामगढ़ में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा में उर्मिला देवी (35) पत्नी संतलाल पटेल बारिश के दौरान फर्राटा पंखा हटा रही थी। बिजली चमकने के बाद पंखे में करंट उतर आया। इससे वह झुलस गई। उसे भी सीएचसी संग्रामगढ़ में भर्ती कराया गया है। इसी गांव के बबलू जायसवाल पुत्र प्यारेलाल जयसवाल के घर बिजली गिरने के दौरान आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed