{"_id":"5dcc51718ebc3e5b715efe1c","slug":"three-news-block-in-belha-pratapgarh-news-ald260088479","type":"story","status":"publish","title_hn":"देल्हूपुर, लीलापुर और रूरे बनेंगे तीन नए ब्लाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देल्हूपुर, लीलापुर और रूरे बनेंगे तीन नए ब्लाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। जिले के देल्हूपुर, लीलापुर और शहीद स्थल रूरे में नए विकास खंड की स्थापना होगी। देल्हूपुर और लीलापुर के लिए पर्याप्त जमीन मिल गई है, जबकि रूरे के लिए अभी जमीन नहीं मिली है। जिसके लिए राजस्व और विकास विभाग खोजबीन कर रहा है। मंगापुर, जेठवारा सहित अन्य ब्लॉकों के लिए पूर्व में भेजे गए सभी प्रस्ताव निरस्त कर दिए गए हैं।
योगी सरकार ने जिले में तीन नए विकास खंड खोलने का फैसला लिया है। शिवगढ़ और मानधाता ब्लॉक के हिस्से को काटकर देल्हूपुर और लक्ष्मणपुर, संडवा चंद्रिका और सदर के ग्राम पंचायतों में कटौती करके लीलापुर, आसपुर देवसरा और पट्टी के ग्राम पंचायतों में कटौती करके शहीद स्थल रूरे ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। देल्हूपुर और लीलापुर ब्लॉक के लिए स्थल का चयन कर लिया है। देल्हूपुर और लीलापुर में थाने के बगल जमीन चिंहित की गई है।
जबकि रूरे के पास जमीन नहीं मिल रही है। जमीन की तलाश के लिए विकास और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई है। इधर सपा शासनकाल में मंगापुर,जेठवारा सहित अन्य ब्लाक गठन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। शासन ने अब तीन ब्लॉकों के लिए प्रस्ताव मांगा है, जिसमें रूरे ब्लॉक के लिए जमीन नहीं मिलने से रोड़ा बना हुआ है। तीन नए ब्लॉकों का निर्माण होने से जिले में विकास खंडों की संख्या बढ़कर बीस हो जाएगी।
विज्ञापन
जिले में तीन नए ब्लॉकों का प्रस्ताव मांगा गया है। लीलापुर, देल्हूपुर के लिए जमीन मिल गई है। रूरे ब्लॉक के भवन निर्माण के लिए प्रयास जारी हैं।
धीरेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ