{"_id":"6403954e37c4435d5c0950d4","slug":"three-munnabhai-caught-in-board-exam-complaint-to-police-pratapgarh-news-c-3-1-70950-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बोर्ड परीक्षा में धराए तीन मुन्नाभाई, पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बोर्ड परीक्षा में धराए तीन मुन्नाभाई, पुलिस से शिकायत
Sun, 05 Mar 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल माफियाओं की सेंधमारी परीक्षा के आखिरी दिन भी देखने को मिली। रसायन विज्ञान की परीक्षा में तीन मुन्नाभाई को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए आंतरिक सचल दल ने पकड़ा। सचल दल ने उत्तरपुस्तिका जमा कराने के बाद युवकों को परीक्षा केंद्र बाहर कर दिया। वहीं केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
शनिवार को दूसरी पाली में दोपहर दो से 5.15 बजे रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। हनुमान शुक्ल इंटर कॉलेज रोकैयापुर में दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान दीपक विश्वकर्मा के स्थान पर परीक्षा दे रहे कुंडा के तिलौरी विक्रमपुर निवासी रोहित विश्वकर्मा को पकड़ लिया।
वहीं, अमन पटेल के स्थान पर हेरई का पुरवा निवासी अमित परीक्षा दे रहा था। अनुराग यादव के स्थान पर शुभम को परीक्षा देते हुए आंतरिक सचल दल ने पकड़ लिया। जांच पत्र से मिलान करने के बाद युवकों को परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में 4,974 रहे गैरहाजिर
यूपी बोर्ड की पहली पाली में सुबह आठ से 11.15 बजे इंटर व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा थी। पंजीकृत 731 परीक्षार्थियों में 683 ने परीक्षा दी। 48 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। वहीं, दूसरी पाली में दोपहर दो से 5.15 बजे इंटर रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र विषय की परीक्षा दी। पंजीकृत 43,389 परीक्षार्थियों में 38,463 ने परीक्षा दी। 4,926 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
नोडल अधिकारी ने केंद्रों का किया निरीक्षण
नोडल अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने डीआईओएस डॉ. ओपी राय के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे के साथ स्ट्रांग रूम की जांच की गई। इस मौके पर डॉ. विंध्याचल सिंह, डॉ. मो. अनीस, प्रतिभा शुक्ला, सुमन यादव, सूर्यदेव यादव, राजकुमार मौजूद रहे।