फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three miscreants of biker gang involved in looting in the city arrested

Pratapgarh News: शहर में लूटपाट करने वाले बाइकर्स गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants of biker gang involved in looting in the city arrested
शहर में महिलाओं से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को सरोज चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा। उनके पास से लूटे गए दो मोबाइल और रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर की रहने वाली अनीता पांडेय का 6 दिसंबर को बाइक सवार दो बदमाश बैग छीनकर भाग निकले थे। बैग में एक हजार रुपये और मोबाइल था। वहीं रविवार को बाघराय बाजार की रहने वाली अंतरा केसरवानी से जीजीआईसी के बगल नाश्ता करते समय बाइक सवार बदमाश उसका पर्स लेकर भाग निकले, जबकि जोगापुर में भी रात में महिला का मोबाइल छीनकर बदमाश भागे थे। कंधई के दीवानगंज में भी बदमाशों ने टेंपो सवार महिला का पर्स छीना था। कोतवाली पुलिस के साथ स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव ने बाइकर्स गैंग की तलाश में जुटी रही। सोमवार को पुलिस टीम ने सरोज चौराहे से लूटपाट करने वाले करनपुर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ अंशू सिंह, देवकली रामजीपुरम निवासी आशीष कुमार शुक्ला व करनपुर देवकली निवासी सुमित मौर्या को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से लूटे गए दो मोबाइल व 6320 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले खजुरनी के रहने वाले यादवेंद्र तिवारी को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed