फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three masked miscreants shot the president in broad daylight, referred

दिनदहाड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने प्रधानपति को मारी गोली, रेफर

Tue, 05 Oct 2021 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Three masked miscreants shot the president in broad daylight, referred
जेठवारा थाने के सरियापुर प्रधानपति को बदमाशों द्वारा गोली मारने के बाद मेडिकल कालेज में जुटी भी? - फोटो : PRATAPGARH
दिनदहाड़े बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सपा नेता प्रधानपति को गोली मार दी। आसपास के लोगों के दौड़ने पर बदमाश भाग निकले। गंभीर रूप से घायल प्रधानपति को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रधानपति व जिला पंचायत सदस्य के भाई को गोली मारने की खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने जेठवारा- मोहनगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। हालांकि अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के समझाने पर लोग मान गए। प्रधानपति की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के सरियापुर निवासी जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव के भाई राजकुमार यादव (48) प्रधानपति हैं। सोमवार दोपहर वह खाना खाने के लिए घर गए थे। वहां से लाई कारखाने पर लौटते समय नौबस्ता के करीब तीन नकाबपोश बदमाश सामने आ गए। बदमाशों ने बिना समय गंवाए राजकुमार यादव पर फायर झोंक दिया। चार राउंड गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस के साथ ही परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

आनन-फानन में पुलिस के पहुंचने के बाद लोग राजकुमार को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने जेठवारा- मोहनगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की खबर मिलने पर स्थानीय पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े थे। सूचना पर एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र, सीओ लालगंज मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। भरोसा दिया कि आरोपी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। एएसपी के आश्वासन पर ग्रामीण जाम हटाने को राजी हो गए। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। अभी घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।

गोली लगने से घायल प्रधानपति राजकुमार यादव। संवाद

गोली लगने से घायल प्रधानपति राजकुमार यादव। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed