{"_id":"5f29a96b8ebc3e4ade1d9a9d","slug":"three-killed-32-new-cases-including-forest-department-accountant-from-corona-pratapgarh-news-ald28279151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे जिम और योग संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे जिम और योग संस्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंटेनमेंट जोन में खुलने की नहीं होगी अनुमति, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के प्रवेश पर रहेगी पाबंदी
प्रतापगढ़। जिले के जिम और योग संस्थान बुधवार से खुल जाएंगे। मगर जो कंटेनमेंट जोन में हैं, उस एरिया के जिम और योग संस्थान अभी नहीं खुलेंगे। गर्भवती महिलाओं, 65 वर्ष के बुजुर्गों और दस साल से कम के बच्चों के अंदर घुसने पर पाबंदी रहेगी। ऐसा कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए किया जा रहा है।
जिले में 22 मार्च से प्रारंभ हुए लॉकडाउन के बाद जिम और योग संस्थानों के खुलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया था। मगर सरकार ने अनलॉक -3 में जिम और योग संस्थानों को खोलने पर अपनी सहमति दे दी है। इस दौरान जिम और योग संचालकों को सावधानी बरतनी होगी। जिम में उन्हीं लोगों को प्रवेश देने को कहा गया है, जिनमें कोरोना के कोई लक्षण न दिखाई दे रहे हों। साथ ही दो गज की दूरी का पालन करना होगा। केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, 65 वर्ष के बुजुर्गों और दस साल से कम उम्र के बच्चों को जिम और योग संस्थानों के अंदर घुसने पर रोक लगा दी है। इससे जिम संचालकों को जहां 105 पांच दिन बाद राहत मिलने जा रही है, वहीं लॉकडाउन के दौरान वजन बढ़ने से परेशान लोगों को राहत मिलेगी।
फिलहाल बुधवार से खुलने वाले जिम और योग संस्थानों में साफ-सफाई होती रही। मीरा भवन स्थित जिम संचालक एमके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी मशीनों को सैनिटाइज्ड कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण से आम लोगों को बचाने के लिए प्रबंध किया जा रहा है। एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि बुधवार से जिम और योग संस्थान खुल रहे हैं। इन पर पूरी तरह नजर रखा जा रहा है।