फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three including Raja of Birapur koth died of corona, 341 new infected found

बीरापुर कोठ के राजा समेत तीन की कोरोना से मौत, 341 नए संक्रमित मिले

Sun, 02 May 2021 01:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Three including Raja of Birapur koth died of corona, 341 new infected found
प्रतापगढ़। जिले में कोरोना कोहराम मचा रहा है। संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। शनिवार को 24 घंटे के भीतर जिले में कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 341 लोग संक्रमित मिले। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11368 पहुंच गई है। इनमें 128 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7711 लोग स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बीरापुर कोट निवासी संजय सिंह एक विद्यालय के प्रबंधक थे। बीत दिनों वह कोरोना की चपेट में आ गए थे। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें प्रयागराज में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, जगेशरगंज स्थित एक मदरसा के शिक्षक चुनाव ड्यूटी में कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनकी भी मौत हो गई। शुक्रवार देर रात कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती एक महिला ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, 341 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कुंडा में 40 लोग पाजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

छह कोरोना संदिग्धों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
जिला अस्पताल के साथ अन्य निजी अस्पतालों में शनिवार को इलाज के दौरान छह कोरोना संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई। सभी में कोरोना के लक्षण थे। उधर, जिले में एंटीजन किट न होने के कारण तत्काल कोरोना जांच रिपोर्ट मरीजों को नहीं मिल पा रही है। महानगरों से आने वाले लोगों की रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed