फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three including property dealer shot dead, referred to Prayagraj in critical condition

प्रतापगढ़ : प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन को मारी गोली, गंभीर हालत में प्रयागराज किया गया रेफर

Fri, 03 Mar 2023 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 12:49 AM IST
सार

नगर कोतवाली के रूपापुर में बृहस्पतिवार की आधी रात कार सवार लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन लोगों को गोली मार दी। तीनों की हालत गंभीर देख उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Three including property dealer shot dead, referred to Prayagraj in critical condition
प्रतापगढ़ : गोली लगने से घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर कोतवाली के रूपापुर में बृहस्पतिवार की आधी रात कार सवार लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन लोगों को गोली मार दी। तीनों की हालत गंभीर देख उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। नगर कोतवाली के जोगापुर निवासी सत्यदेव मौर्य (35) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। बृहस्पतिवार की आधी रात वह रूपापुर से होते हुए पैदल ही अपने घर की ओर जा रहा था। उसके साथ पलटन बाजार के रहने वाले सगे भाई सनी सिंह व शेखर सिंह भी थे।

विज्ञापन


इस बीच कार सवार लोगों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। यह देख तीनों जान बचाकर भागे। हालांकि तीनों को गोली लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो कार सवाल हमलावर भाग निकले। लोगों ने खून से लथपथ प्रॉपर्टी डीलर समेत दोनों सगे भाइयों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर दे डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि कार सवार लोगों की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे पुरानी अदावत बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed