फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three including child died in accidents

प्रतापगढ़: हादसों में बालक समेत तीन की मौत

Thu, 09 Feb 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 09 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three including child died in accidents
जिले में अलग- अलग हादसों में बुधवार को कोहंड़ौर, रानीगंज व बाघराय थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं में बालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजन रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन


बाघराय संवाददाता के अनुसार उमरापट्टी गांव के ईंट- भट्ठे पर बांदा जनपद के थाना बबेरू का रहने वाला कुलदीप अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता है। बुधवार को भट्ठे पर खेलने के दौरान कुलदीप का बेटा सौरभ ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल सौरभ को लेकर परिजन सीएचसी बाघराय पहुंचे लेकिन डाॅक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक सौरभ इकलौती संतान था। इससे पिता कुलदीप व मां नीलम का बुुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहड़ौर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कटारी गांव के राजे वर्मा की पत्नी शारदा वर्मा (36) मंगलवार की रात घर से कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में फसल की सिंचाई कर रही थी। पंपिंगसेट के पट्टे में फंसकर शारदा गंभीर रूप से घायल हो गई। खटपट की तेज आवाज व पत्नी की चीख सुनकर राजे मौके पर पहुंचा।
घायल पत्नी को लेकर वह स्थानीय सीएचसी भागा। हालांकि अस्पताल पहुंचने तक उसकी सांस थम चुकी थी। बुधवार को कोहंड़ौर पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना से पति सहित बेटी प्रियांशी, प्रिया, शुभम का बुरा हाल है। मृतका के पिता सजनलाल ने पुलिस से घटना की शिकायत कर संदेह जताकर कार्रवाई की मांग की है।

रानीगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव का शिव कुमार गुप्ता (18) बुधवार भोर में अपने साथी सुधांशु उर्फ जैकी (16) को प्रयागराज जाने के लिए रानीगंज बस पर बैठाने के लिए घर से बाइक लेकर निकला था। इमलीडाड़ गांव के साथी राहुल तिवारी को भी उसने बाइक पर बैठा लिया।

राहुल को छोड़ने के बाद शिवकुमार व सुधांशू दोनों वापस घर जा रहे थे। पचरास गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से बचने के लिए मोरंग लदे खड़े ट्रक में बाइक लेकर भिड़ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता बृजलाल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed