Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three including a woman convicted of murdering her husband sentenced to life imprisonment

Pratapgarh News: पति की हत्या में दोषी महिला समेत तीन को आजीवन कारावास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three including a woman convicted of murdering her husband sentenced to life imprisonment
अपर सत्र न्यायाधीश ममता गुप्ता ने युवक की हत्या के दोषी संग्रामगढ़ के रौकैयापुर गांव निवासी सुनीता पटेल, लालगंज थानाक्षेत्र के टोडरपुर गांव के साजिद उर्फ छोटे एवं चौप सिंह का पुरवा गांव के सदाशिव सरोज को आजीवन कारावास एवं सभी दोषियों को एक लाख रुपये अर्थदंड से दंडित किया। राज्य की ओर से पैरवी एडीजीसी राकेश प्रताप सिंह ने की।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रोकैयापुर गांव निवासी वादी मुकदमा विनोद कुमार पटेल के मुताबिक घटना 9 मार्च 2022 की है। तहरीर में उसने बताया था कि चचेरा भाई राकेश कुमार पटेल 8 मार्च 2022 की रात घर से लापता हो गया था। देर रात जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। 9 मार्च 2022 की सुबह परिजनों की खोजबीन के बाद राकेश का शव पड़ोस गांव पिथनपुर में गेहूं के खेत में मिला।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ पुलिस की विवेचना में मृतक की पत्नी सुनीता पटेल, छोटे उर्फ साजिद तथा सदाशिव सरोज के खिलाफ हत्या का आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया। कोर्ट ने पुलिस के सबूत के आधार पर सभी को दोषी मान लिया। कोर्ट को पुलिस ने विवेचना में बताया कि राकेश का उसकी पत्नी से संबंध अच्छा नहीं था। दोषी सुनीता पटेल ने पति राकेश की हत्या की साजिश रचकर छोटे उर्फ साजिद तथा सदाशिव सरोज के साथ मिलकर उसने पति की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed