Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three helipads to be built in Benti; surveillance via 200 cameras

Pratapgarh News: बेंती में बनेंगे तीन हेलीपैड, 200 कैमरों से निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Three helipads to be built in Benti; surveillance via 200 cameras
बेंती कथा स्थल पर बने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलते राजा भइया। मीडिया प्रभारी
कुंडा के राजभवन बेंती स्थित परेड ग्राउंड में वीआईपी अतिथियों के उतरने के लिए तीन हेलीपैड तैयार किए जाएंगे। रामकथा स्थल की निगरानी 200 सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। बता दें कि 17 नवंबर से बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा होगी। इस दौरान दिग्गज नेताओं के साथ संत-महात्मा कथा सुनने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

रामकथा स्थल का आईजी अजय मिश्रा ने दो दिन पहले निरीक्षण किया था। एसपी दीपक भूकर को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए थे। आईजी के निर्देश पर एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय और सीओ कुंडा शिवनारायण वैस लगातार रामकथा स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। बुधवार को डीएम अभिषेक पांडेय और अजय यादव ने प्रशासनिक अमले के साथ रामकथा स्थल का भ्रमण किया। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की ओर से कराई जा रही कथा में राजनेताओं के साथ वीआईपी लोग पहुंचेंगे।
विज्ञापन

20 सार्वजनिक जगहों पर एलईडी भी कथा के सजीव प्रसारण किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने बेंती किलहनापुर और हौदेश्वरनाथ मार्ग से कथा स्थल पहुंचने के लिए रूट चार्ट भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा स्थल के आसपास 12 पार्किंग स्थल भी बनाए जाएंगे। कथा 17 नवंबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। 20 नवंबर की सुबह 10 से दोपहर 12 बजे दिव्य दरबार सजेगा। दिव्य दरबार में वीआईपी मूवमेंट अधिक रहेगा।

100 फीट चौड़ा होगा कथा पंडाल

मुख्य कथा पंडाल करीब 100 फीट चौड़ा और 560 मीटर लंबा होगा। कथाव्यास आचार्य बागेश्वार धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज विशेष पंडाल से कथा का वाचन करेंगे।
24 घंटे चलेगा भंडारा
रामकथा में प्रतिदिन दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। 24 घंटे कथा स्थल पर भंडारे का आयोजन होगा।

राजनेता के साथ पहुंचेंगे संत

कथा में बाबा रामदेव, सतुआ बाबा समेत कई धामों के महंत भी पहुंचेंगे। हैदराबाद के राजनेता टी. राजा, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक कथा में पहुंचेंगे। चर्चा है सीएम योगी आदित्यनाथ भी कथा सुनने पहुंच सकते हैं। इसके अलावा सिने जगत के कलाकार भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
राजा भैया ने तैयारी का लिया जायजा
बृहस्पतिवार को कथा आयोजक कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने परेड ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। राजा भैया ने समय से कार्य पूरा करने को कहा। इस मौके पर बेटे शिवराज प्रताप सिंह और बृजराज प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
देवी-देवताओं और महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी संत की भाषा नहीं : सांसद
प्रतापगढ़। विकास भवन में आयोजित दिशा की बैठक में पहुंचे सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। उन्होंने कथित विवादित टिप्पणी पर कहा कि उनका विरोध किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि देवी-देवताओं और महिलाओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणियों से है। सांसद ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बारे में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करना किसी संत की भाषा नहीं हो सकती है। ऐसे व्यक्ति से कथा कराना या उन्हें सम्मान देना उचित नहीं है।
रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी किसी धर्माचार्य या कथावाचक का रास्ता नहीं रोकती है। विरोध सपा की ओर से नहीं किया गया है। जिन लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, वे इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम में आस्था रखने वाले लोगों का अपमान किया गया था। धार्मिक प्रवचन करते समय किसी की आस्था को आहत नहीं करना चाहिए। उन्होंने कथाकारों को ऐसी टिप्पणियों से बचने की भी नसीहत दी।

कथा स्थल पर बढ़ाई गई सुरक्षा पर कहा कि सपा से लोग डरते हैं, यह अलग बात है। उनकी पार्टी न किसी का रास्ता रोकती है और न किसी के खिलाफ खड़ी है। कुछ लोग समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता नफरत में विश्वास नहीं करती।

बेंती कथा स्थल पर बने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलते राजा भइया। मीडिया प्रभारी

बेंती कथा स्थल पर बने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलते राजा भइया। मीडिया प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed