{"_id":"61b1a7287892f35fd57c131a","slug":"three-died-road-accident-in-pratapgarh-today-news-kohandaur-prayagraj-crime-news-basti-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा : बेटी का तिलक चढ़ाकर लौट रहे पिता समेत चार लोगों की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा : बेटी का तिलक चढ़ाकर लौट रहे पिता समेत चार लोगों की हादसे में मौत
Thu, 09 Dec 2021 08:52 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 Dec 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news : कोहड़ौर में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : pratapgarh
प्रयागराज से बेटी का तिलक चढ़ाकर लौट रहे पिता समेत चार लोगों की प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर बुधवार देर रात भीषण हादसे में मौत हो गई। इन लोगों की कार अनियंत्रित होने के बाद चाय की दुकान से टकराकर पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्रयागराज में भर्ती कराया गया। सभी लोग अपने घर बस्ती लौट रहे थे।
विज्ञापन
बस्ती जनपद के हरैया थाना क्षेत्र के महुआपारा निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी निरूपमा सिंह का तिलक चढ़ाने के लिए परिवार के लोग बुधवार को एक बस व दो कार से प्रयागराज के जारी बाजार निवासी डॉ. प्रवीण सिंह के घर गए थे।
विज्ञापन
इनमें से एक कार देर रात करीब ढाई बजे लौटते वक्त कोहड़ौर के लाखीपुर पालूपुर के करीब हाईवे पर सामने से आ रहे वाहन से टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज आवाज सुनकर बगल के रहने वाले नन्हे गौड़ व उनके बेटे अजय ने कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
Pratapgarh News : घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : प्रतापगढ़
किसी तरह दरवाजा तोड़कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। कार चालक सुशील कुमार सिंह, आगे की सीट पर बैठी आशी सिंह (15) पुत्री अमित सिंह निवासी राजीवपुर थाना चिलुआ गोरखपुर व हरिशंकर सिंह (50) निवासी देवड़ाबाबू थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर की मौत हो चुकी थी। कन्या के पिता सुरेंद्र सिंह (51) और देवीशरण (41) निवासी हरिबंशपुर थाना हरैया जनपद बस्ती की हालत गंभीर थी।
पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। जबकि देवीशरण का प्रयागराज में उपचार चल रहा है। इस मामले में मृतक हरिशंकर सिंह के भांजे संजीव कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, शाम को पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों को लेकर परिजन रवाना हो गए।
पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। जबकि देवीशरण का प्रयागराज में उपचार चल रहा है। इस मामले में मृतक हरिशंकर सिंह के भांजे संजीव कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, शाम को पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों को लेकर परिजन रवाना हो गए।