{"_id":"5eb1a9e58ebc3e9085017aad","slug":"three-died-in-pratapgrah-during-storm-and-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में आंधी-पानी ने मचाई तबाही, महिला समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में आंधी-पानी ने मचाई तबाही, महिला समेत तीन लोगों की मौत
Tue, 05 May 2020 11:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 05 May 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
pratapgrah news
- फोटो : pratapgrah news
आंधी-तूफान और बारिश ने मंगलवार की शाम प्रतापगढ़ में जमकर तबाही मचाई। जगह-जगह पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। जिले में तीन लोगों की मौत हो गई। कुंडा में आंधी-तूफान से पेड़ और दीवार गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गौरीशेखपुर में बाग की रखवाली कर रहीं शांति देवी (45) पत्नी हरिकेश के ऊपर पेड़ गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। उधर, हथिगवां थाना क्षेत्र के गोपालगंज में तूफान से दीवार ढह गई, चपेट में आने से ओमप्रकाश यादव (35) की मौत हो गई। वहीं मानिकपुर के ऊंचागांव में बाग में पेड़ की शाखा गिरने से खुशबू (9) पुत्री सुरेश की मौत हो गई।
आंधी-तूफान से शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जगह-जगह रास्ते में पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। करीब आधे घंटे तक अफरातफरी मची रही। मौसम विभाग के अनुसार 9.3 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। शहर में बाबागंज, अंबेडकर चौराहा, अष्टभुजानगर, भगवांचुंगी, सदर बाजार सहित चौराहों पर तेज हवा से टीनशेड व दुकानों के छप्पर, होर्डिंग्स आदि उड़ गए।
विज्ञापन
बाजारों में अफरातफरी मची रहीं। दहिलामऊ, रूपापुर, कादीपुर, बाबागंज उपकेंद्र में जगह जगह आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह संडवाचंद्रिका, रानीगंज, मांधाता, पट्टी, कुंडा, लालगंज मेें भी आंधी-पानी से अफरातफरी मची रही। यहां भी जगह-जगह पेड़ गिरे व आपूर्ति प्रभावित रही।