फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   three died in pratapgrah during storm and rain

प्रतापगढ़ में आंधी-पानी ने मचाई तबाही, महिला समेत तीन लोगों की मौत

Tue, 05 May 2020 11:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 May 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
three died in pratapgrah during storm and rain
pratapgrah news - फोटो : pratapgrah news
 आंधी-तूफान और बारिश ने मंगलवार की शाम प्रतापगढ़ में जमकर तबाही मचाई। जगह-जगह पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। जिले में तीन लोगों की मौत हो गई। कुंडा में आंधी-तूफान से पेड़ और दीवार गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के गौरीशेखपुर में बाग की रखवाली कर रहीं शांति देवी (45) पत्नी हरिकेश के ऊपर पेड़ गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। उधर, हथिगवां थाना क्षेत्र के गोपालगंज में तूफान से दीवार ढह गई, चपेट में आने से ओमप्रकाश यादव (35) की मौत हो गई। वहीं मानिकपुर के ऊंचागांव में बाग में पेड़ की शाखा गिरने से खुशबू (9) पुत्री सुरेश की मौत हो गई।
विज्ञापन


आंधी-तूफान से शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जगह-जगह रास्ते में पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। करीब आधे घंटे तक अफरातफरी मची रही। मौसम विभाग के अनुसार 9.3 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। शहर में बाबागंज, अंबेडकर चौराहा, अष्टभुजानगर, भगवांचुंगी, सदर बाजार सहित चौराहों पर तेज हवा से टीनशेड व दुकानों के छप्पर, होर्डिंग्स आदि उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में अफरातफरी मची रहीं। दहिलामऊ, रूपापुर, कादीपुर, बाबागंज उपकेंद्र में जगह जगह आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह संडवाचंद्रिका, रानीगंज, मांधाता, पट्टी, कुंडा, लालगंज मेें भी आंधी-पानी से अफरातफरी मची रही। यहां भी जगह-जगह पेड़ गिरे व आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed