फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three crooks who took money from ATM arrested

एटीएम से रुपये उड़ाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2022 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:40 PM IST
सार

एटीएम से रुपये उड़ाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया।घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।तलाशी के दौरान उनके पास से अलग-अलग बैंकों के 14 एटीएम कार्ड बरामद हुए।पहले भी तीनों एटीएम से झांसा देकर रुपये उड़ाने के आरोप में पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन
Three crooks who took money from ATM arrested
लीलापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार एटीएम चोर। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

एटीएम से रुपये उड़ाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से 14 एटीएम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। उनके साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पकड़े गए बदमाश पहले भी अपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

लीलापुर पुलिस मंगलवार को साहबगंज बाजार में भ्रमण कर रही थी। इस दौरान वन नंबर एटीएम के पास कुछ लोग संदिग्ध हालत में खड़े मिले। पुलिस को देख तीनों भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उनके पास से अलग-अलग बैंकों के 14 एटीएम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए बड़ा का पुरवा विक्रमपुर निवासी आदित्य शुक्ला व रोहित शुक्ला और नगर कोतवाली के खजुरनी निवासी विपिन पांडेय ने बताया कि वे लोग एटीएम पर रुपये निकालने वाले बुजुर्ग या कम जानकार लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिपकर उनका कोड नंबर देख लेते हैं। फिर झांसा देकर कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ा देते हैं। पहले भी तीनों एटीएम से झांसा देकर रुपये उड़ाने के आरोप में पकड़े जा चुके हैं। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि पूछताछ के बाद पकड़े गए बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed