{"_id":"5f231afa8ebc3e639f71e454","slug":"three-corona-patients-found-in-kunda-area-pratapgarh-news-ald2823890164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा इलाके में मिले तीन कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा इलाके में मिले तीन कोरोना मरीज
विज्ञापन
कुंडा सीएचसी के महिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग जांच का दायरा जितना बढ़ा रहा है उतने ही कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। कुंडा क्षेत्र में फिर से तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
उधर, व्यवस्थाओं को देखते हुए अब ज्यादातर जगहों को सील करने से बचा जा रहा है। महेशगंज थाना, कुंडा कोतवाली और हीरागंज बाजार में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन गुरुवार की शाम तक यहां पर कुछ भी सील नहीं किया गया था।
कुंडा के महिला अस्पताल में गुरुवार को 30 लोगों की जांच की गई। डा. रोहित सिंह, जसवीर सिंह, अरुण सिंह, विजय शुक्ला, शिव शंकर मौर्य की टीम ने लोगों की जांच की। इसमें एक युवती पॉजिटिव मिली। वह सुल्तानपुर जिले की है। कुंडा में वह अपने भाई के साथ रहती है।
उधर, महेशगंज सीएचसी में गुरुवार को 14 एंटीजन टेस्ट हुए। इसमें दो लोग कोविड-19 संक्रमित पाए गए। इसमें महेवा मलकिया के अधिवक्ता और एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांच के दौरान लगातार कोरोना संक्रमण से पीड़ित लोग मिल रहे हैं। इधर, पुलिस अब ज्यादातर जगहों को सील करने से बच रही है। हीरागंज बाजार में व्यवसायी पिता-पुत्र कोरोना से संक्रमित मिले, लेकिन बुधवार को उनकी दुकान भी खुली रही।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता टीएन शुक्ला के निधन पर शोक
ब्लाक के ताजुद्दीनपुर के रहने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी व कांग्रेस नेता टीएन शुक्ला का बुधवार रात निधन हो गया। इसकी जानकारी पर बाबागंज कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करुण पांडेय ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि टीएन शुक्ला समाज में अग्रणी भूमिका निभाते थे। खासकर ब्राह्मण समाज की अूपर्णनीय क्षति हुई है।
आईजी ने महेशगंज थाने का किया निरीक्षण
आईजी ने गुरुवार को महेशगंज थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने टॉपटेन रजिस्टर के साथ ही अपराध रजिस्टर का मुआयना किया। इसके साथ ही कोरोना हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी ली। साथ ही पुलिसकर्मियों को मास्क लगाने और अभिलेखों का रखरखाव ठीक से करने का निर्देश दिया।
क्षेत्र के महेशगंज थाने में आईजी कविंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को निरीक्षण किया। थाने में उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। सलामी परेड के बाद उन्होंने सबसे पहले कोरोना हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे पुलिसकर्मियों को मास्क लगाने और कोरोना से बचाव की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने अभिलेखों का रखरखाव देखा। टॉपटेन रजिस्टर, अपराध रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी अभिषेक सिंह, एडिशनल एसपी दिनेश दुबे, क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय, थानाध्यक्ष राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
एक किलो गांजा के साथ पकड़ा गया युवक
पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए युवक की पहचान बाघराय थाना क्षेत्र के बूढ़ेपुर गांव निवासी राहुल यादव पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई। आबकारी सब इंस्पेक्टर शंकरलाल की तहरीर पर पुलिस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही उसका चालान कर दिया है।
सप्लाई इंस्पेक्टर को हटाने का दिया आश्वासन
परियावां(संवाद)। कालाकांकर विकास क्षेत्र के कोटेदारों ने उत्पीडन के साथ ही धनउगाही का आरोप सप्लाई इंस्पेक्टर पर लगाते हुए खाद्यान्न ना उठाए जाने की चेतावनी दी थी। गुरुवार को जिला पूर्ति अधिकारी सुशील कुमार व एआरओ रुचि सिंघल एफसीआई गोदाम आलापुर पहुंचे। वहां कोटेदारों की मांग को संज्ञान में लेते हुए पूर्ति निरीक्षक कुंडा डीपी तिवारी को कुंडा तहसील से हटाने का आश्वासन दिया। इस पर कोटेदारों ने खाद्यान्न उठाना प्रारंभ किया।