फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three children who went to take bath drowned in Sai river, two died, search for one child missing continues.

Pratapgarh : सई नदी में डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन किशोरों की मौत, नहाते समय पानी में समाए

Wed, 05 Jun 2024 05:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Jun 2024 05:47 PM IST
सार

लालगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज अजगरा तेलियाही गांव निवासी धीरज कुमार तिवारी के दो बेटे आदर्श तिवारी (14) और आदित्य तिवारी (12) अपने ननिहा रानीगंज क्षेत्र के मऊ गांव में आए थे। बुधवार को दोनों भाई एक अन्य किशोर शिवम पांडेय (16) सई नदी में स्नान करने के लिए गए थे।

विज्ञापन
Three children who went to take bath drowned in Sai river, two died, search for one child missing continues.
सई नदी में तीन किशोरों के डूबने के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लालगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज अजगरा तेलियाही गांव निवासी धीरज कुमार तिवारी के दो बेटे आदर्श दुबे (14) और आदित्य दुबे (12) अपने ननिहाल रानीगंज क्षेत्र के मऊ गांव में आए थे। बुधवार को दोनों भाई अपने मौसेरे भाई शिवम पांडेय (16) के साथ मऊ जामताली गांव में सई नदी में स्ननान करने के लिए गए थे।नहाते समय तीनों गहराई में चले गए और डूबने लगे। यह देख साथ में स्नान कर रहे बच्चों ने शोर गुल मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों े जब तक तीनों को बाहर निकाला उनकी सांसें थम गई थीं। इससे परिवार में कोहराम सा मच गया।

विज्ञापन


तीनों बच्चे ननिहाल में आए थे। दो सगे भाई हैं जबकि तीसरा मौसेरा भाई है। आदर्श दुबे (14) और आदित्य दुबे (12) पुत्र धीरज दुबे निवासी रानीगंज अजगरा लालगंज के रहने वाले हैं। दोनों बच्चे अपनी मां सीमा दुबे के साथ ननिहाल रानीगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव में संजय तिवारी पुत्र बद्रीनाथ के आए थे। तीसरा किशोर शिवम पांडेय (16) पुत्र संतोष पांडे निवासी कापा थाना कंधई यह भी अपने ननिहाल मां संगीता के साथ आया हुआ था। तीनों बच्चे खेलने की बात कहकर घर से बाहर निकले और परिजनों को बिना बताए ही नहाने के लिए सई नदी के घाट पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

Three children who went to take bath drowned in Sai river, two died, search for one child missing continues.
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। - फोटो : अमर उजाला।
खेलने की बात कहकर निकले थे घर से


तीनों बच्चे एक साथ में घर से खेलने के लिए निकले थे। जब काफी देर नहीं आए तो परिजन खोजबीन करने लगे। सई नदी के किनारे पहुंचे तो कपड़ा चप्पल किनारे पड़ा था। इसके बाद नदी में बच्चों की खोजबीन शुरू की गई तो दो बच्चों की लाश बहती पाई गई। दोनों के शव को बाहर निकाला गया तो सगे परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ देर बात तीसरे किशोर की भी लाश मिल बहती हुई मिल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed