{"_id":"671a84ebc23eef5de30cc885","slug":"three-arrested-including-girlfriend-in-murder-of-electrician-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-127121-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बिजली मिस्त्री की हत्या में प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बिजली मिस्त्री की हत्या में प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
नगर पंचायत सिटी के सैय्यदन मोहल्ला के रहने वाले बिजली मिस्त्री अजय मौर्य की हत्या का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने प्रेमिका समेत तीन लोगों को जेल भेजा है।
सैय्यदन मोहल्ला निवासी अजय मौर्य घटना से दो दिन पहले ही मुंबई से घर लौटे थे। 21 अक्तूबर को घर से कुछ दूर खेत में अजय का शव मिला था। बिजली का करंट लगाकर उसकी हत्या करने की बात सामने आई। भाई सुनील से मिली तहरीर के आधार पर तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस की चार टीमें घटना का खुलासा करने में जुट गईं। वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच के बाद पुलिस ने बाग मिर्जा से हत्या में शामिल प्रेमिका समेत तीन आरोपियों को पकड़ने का दावा किया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि मृतक का मिर्जा की बाग की रहने वाली नाजिया से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पड़ोस के रहने वाले अरबाज का भी उसकी प्रेमिका से अफेयर था। वह अपने प्रेमियों से बात करने के लिए अलग-अलग मोबाइल भी रखती थी। घटना वाली रात अजय मोबाइल पर बात करते हुए प्रेमिका के घर पहुंच गया। युवती ने अरबाज को भी बुला रखा था। वह अपने साथी सड़क खदेरुआपुर के रहने वाले दोस्त अल्ताफ को साथ लेकर पहुंचा। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद अरबाज आपा खो बैठा। उसने अपने दोस्त व प्रेमिका संग मिलकर घर में ही बिजली का करंट लगाकर अजय की हत्या कर दी। रात करीब ढाई बजे शव को घर से तीन सौ मीटर दूर खेत में फेंक दिया। ताकि किसी को उन पर शक न हो। मृतक के भाई ने जिन सगे तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, वे निर्दोष मिले। घटना में प्रयुक्त बिजली की केबल बरामद कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
दिन में तीनों एक साथ नजर आए थे
मृतक अजय व हत्यारोपी अरबाज पड़ोसी हैं। मुंबई से आने के बाद अजय, अरबाज व अल्ताफ तीनों मोहल्ले में एक साथ घूमते भी लोगों को नजर आए थे। पुलिस के अनुसार अजय को नहीं मालूम था कि उसकी प्रेमिका संग अरबाज के भी रिश्ते हैं। वह कई मोहल्ले के कई लोगों से बातचीत करती थी। युवती अपनी बहन व मां के साथ रहती थी। भाई मुंबई में काम-काज के सिलसिले में रहता है।