{"_id":"68d587c34bc91230af0887c5","slug":"three-arrested-for-fraudulently-transferring-money-into-other-peoples-accounts-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-148654-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: धोखाधड़ी कर दूसरे के खातों में रुपये मंगाने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: धोखाधड़ी कर दूसरे के खातों में रुपये मंगाने वाले तीन गिरफ्तार
Fri, 26 Sep 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:04 AM IST
सार
कुंडा क्षेत्र में राजस्थान के तीन आरोपियों ने टाइनी बैंक शाखा संचालकों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ट्रांसफर कराए। पुलिस ने तीनों को मोबाइल, कार और दस्तावेजों सहित गिरफ्तार किया। मामले में टाइनी शाखा भी बंद की गई।
विज्ञापन
विस्तार
क्षेत्र के टाइनी संचालकों के खाते में धोखाधड़ी कर रुपये मंगाकर उड़ाने वाले राजस्थान के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से रुपये व मोबाइल भी बरामद किया गया है।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बाबू का पुरवा रैयापुर निवासी संजय कुमार पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुंडा कस्बे के तिलौरी मोड़ पर फिनो बैंक की टाइनी शाखा है। 10 सितंबर को दोपहर डेढ़ बजे राजस्थान की नंबर प्लेट लगी कार से तीन लोग उसके पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे लोग राजस्थान के रहने वाले हैं। भक्ति धाम मनगढ़ घूमने आए हैं। उन्हें पैसे की जरूरत है।
इसके बाद आरोपियों ने उसके खाते में 2.5 लाख रुपये मंगवाकर पवन सैनी के खाते में ट्रांसफर करा दिया। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को तीनों आरोपी भदरी निवासी ज्ञानचंद सरोज के रोडवेज बस अड्डा के समीप स्थित टाइनी शाखा पहुंचे। वहां भी ढाई लाख रुपये मंगवाकर पवन सैनी के खाते में ट्रांसफर करा लिया।
विज्ञापन
कुछ दिनों के बाद कंपनी ने धोखाधड़ी का पैसा मंगाने के आरोप में ज्ञानचंद्र की टाइनी बंद कर दिया। इसके बाद धोखाधड़ी की जानकारी हुई। संजय पटेल की तहरीर पर पुलिस ने राजस्थान के झुंझुनू नवलगढ़ कुंभ आवास निवासी विकास,झुंझुनू उदयपुर वाती इंद्रकुरा निवासी महेश कुमार व नवलगढ़ चाराकबास निवासी विकास चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
उधर टाइनी संचालकों ने तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को लालच देकर बुला लिया। मौका पाते ही कुंडा निरीक्षक संजय सिंह ने तीनों को रोडवेज बस अड्डा के पास से पकड़ लिया। उनके पास से एक स्काॅर्पियो, चार मोबाइल, दो आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, चार डेबिट कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड बरामद किया। पुलिस ने लिखापढ़ी कर तीनों को कोर्ट में पेश किया।