{"_id":"669eb8490ffc376a780ef6b7","slug":"three-accused-of-murder-of-youth-sent-to-jail-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-121209-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: युवक की हत्या के तीन आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: युवक की हत्या के तीन आरोपियों को भेजा जेल
Tue, 23 Jul 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 23 Jul 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के गौराडांड में मारपीट में घायल पुनीत पांडेय की गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा। दिल्ली से मां और भाई के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
गौराडांड निवासी 35 वर्षीय पुनीत पांडेय के साथ जमीन के लेनदेन के विवाद में पड़ोसियों ने मारपीट की थी। शनिवार की देर रात उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुनीत के भाई सुशील की तहरीर पर पुलिस ने परिवार के ही विकास, तरुण, अरुण के खिलाफ गैर इरादत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम में उसकी मौत मारपीट से आई चोटों के कारण होने के बाद पुलिस ने रविवार रात ही आरोपी दो सगे भाइयों विकास पांडेय, तरुण पांडेय और पड़ोस के अरुण पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को मां व भाई अनिल के पहुंचने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की गहराई से छानबीन में पता चला कि आरोपियों ने पुनीत के साथ मारपीट की थी। तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया।