फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thousands of questions are being raised on the tender of crores

Pratapgarh News: करोड़ों की निविदा पर उठ रहे हजारों सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Thousands of questions are being raised on the tender of crores
शहरियों को सड़क, प्रकाश समेत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका की ओर से 14 अगस्त को करोड़ों रुपये के कार्यों की निविदा निकाली गई। इसे लेकर कार्य शुरू होने से पहले ही हजारों की आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले सभासदों ने ही सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि निविदा में कई ऐसी सड़कें शामिल हैं, जिनका पहले ही निर्माण किया जा चुका है और अभी चकाचक हैं। वहीं कई अन्य अनियमितता का आरोप लगाकर सभासदों ने आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से अलग-अलग मोहल्लों में इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, नाली निर्माण, पार्क में झूला अधिष्ठापन, तिरंगा लाइट, कान्हा गोशाला और शहीद उद्यान में सीसीटीवी स्थापना के कार्यों के लिए निकाली गई निविदा भले ही आठ सितंबर को खोली जाएगी लेकिन इससे पहले ही सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों का कहना है कि सदर बाजार में हाईवे से गंगा सिंह के घर होते हुए सीसी रोड का निर्माण किया जाना है लेकिन खास बात यह है कि हाईवे से गंगा सिंह होते हुए जो सड़क बननी है। वह सदर बाजार में न होकर पड़ाव वार्ड में आती है।
इसके अलावा बलीपुर में संजय तिवारी के घर से करुणेश सिंह के घर होते हुए नीता भवन तक और जोगापुर में अजय मौर्य के घर से दयाशंकर मौर्य के घर होते हुए इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का कार्य भी शामिल है जबकि इन वार्डों में निविदा में शामिल स्थानों की सड़कें व नालियां पहले से ही बनीं हैं। इसकी हालत देखने से यह नहीं लगता कि इनके निर्माण की जरूरत है।

वहीं अन्य कार्यों में बलीपुर पंचमुखी मंदिर से जिला प्रोबेशन कार्यालय तक नाली और इंटरलाकिंग निर्माण, अचलपुर में विकास नगर चौराहे से विनय श्रीवास्तव के घर तक काली सड़क का नवीनीकरण, पूरे नरसिंहभान-करनपुर करमचंदा वार्ड के शिवजीपुरम में रामस्वरूप के घर से सुशीला त्रिपाठी के घर तक कवर्ड नाली एवं इंटरलॉकिंग निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed